दुमका: झारखंड के दुमका में एक शादीशुदा युवक ने लड़की को जिंदा जला दिया| युवक ने शादी से मना करने पर लड़की को जिंदा जला दिया| पीड़ित लड़की को रांची रेफर किया गया है। पीड़िता की हालत नाजुक बनी हुई है| आरोपी राजेश राउत को गिरफ्तार कर लिया गया है| आरोपी राजेश राउत लड़की से शादी करना चाहता था, जबकि वह पहले से शादीशुदा है,इसलिए लड़की के परिजन नहीं मान रहे थे|
मामला जरमुंडी थाना क्षेत्र के भालकी भरतपुर गांव का है। गुरुवार की रात आरोपी राजेश ने लड़की के घर में घुसकर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। 19 साल की मारुति कुमारी बुरी तरह से झुलस गई। प्राथमिक इलाज के बाद उसे रांची के रिम्स रेफर किया गया है। पीड़ित मारुति की हालत बेहद गंभीर है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता मारुति कुमारी और आरोपी राजेश राउत के बीच 4-5 साल दोस्ती थी| इसी वर्ष 2022 के फरवरी महीने में प्रेमी राजेश राउत की शादी हो गई| राजेश राउत ने पीड़िता से कहा कि वह उससे भी शादी करेगा| साथ ही धमकी दी कि अगर तुम शादी नहीं करोगी तो तुम्हें दुमका में हुए पेट्रोल कांड की तरह जला कर मार डालूंगा|
दुमका के DSP शिवेंद्र ने कहा कि,''हमें पता चला है कि एक लड़की को एक युवक ने जला दिया। पीड़िता को रांची रेफर किया गया है। आरोपी और पीड़िता एक दूसरे को जानते थे। आरोपी लड़की से शादी के लिए कह रहा था लेकिन लड़की के परिजन नहीं मान रहे थे क्योंकि लड़का शादीशुदा है|आगे की जांच जारी है
वहीं,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, ‘दुमका जैसे स्थान पर ऐसी घटनाएं लगातार घट रही हैं तो एक चीज स्पष्ट हो गई है कि झारखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है। ऐसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। जो घटना घटी है वो इस बात का संकेत है कानून से अब किसी को डर नहीं रह गया है|