मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई के फोर्ट इलाके में 60 किलोग्राम मेफेड्रोन ड्रग (MD) जब्त की है| NCB ने लगभग 120 करोड़ रुपये मूल्य के 60 किलोग्राम उच्च गुणवत्ता वाले मेफेड्रोन ड्रग (MD) को जब्त कर सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया और कई शहरों से गिरोह के सरगना सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है|
NCB उप महानिदेशक एसके सिंह ने कहा, NCB ने मुंबई स्थित एक गोदाम में छुपाए गए लगभग 50 किलो MD ड्रग बरामद किया। यह एक कार्टेल द्वारा चलाया जा रहा था। हमने कार्टेल के सरगना समेत 2 लोगों को गिरफ़्तार किया है। हमने पहले भी इस कार्टेल के सरगना को मैंड्रेक्स ड्रग की तस्करी में गिरफ़्तार किया था|
एक इनपुट पर कार्रवाई करते हुए एनसीबी ने दक्षिण मुंबई के फोर्ट इलाके में एस बी रोड स्थित एक गोदाम में छुपाकर रखी करीब 50 किलो एमडी ड्रग्स बरामद की। गिरोह के सरगना समेत दो लोग गिरफ्तार गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मुंबई के रहने वाले हैं
प्रारंभ में, गुजरात में एमडी दवाओं की बिक्री के बारे में जानकारी जामनगर, गुजरात की नौसेना खुफिया इकाई द्वारा साझा की गई थी। यह इनपुट एनसीबी और नेवल इंटेलिजेंस यूनिट द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया था और लगभग 10.350 किलोग्राम एमडी ड्रग्स जब्त किया गया और 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया|
एसके सिंह ने कहा,'जामनगर में गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक की पहचान सोहेल गफ्फार के रूप में हुई है, जो 2016-18 तक एयर इंडिया में पायलट था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों बरामदगी में एक समान संबंध है। कुल जब्त (60 किग्रा) एमडी ड्रग का मूल्य लगभग 120 करोड़ है|