मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

...कानूनों को और कड़ा करने की जरूरत': लड़की को जलाकर मारने की घटना को CM हेमंत सोरेन ने बताया “हृदय विदारक”| NCW ने DGP से मांगी रिपोर्ट

दुमका: झारखंड के दुमका की (युवक द्वारा लड़की को जलाकर मारने की) घटना पर झारखंड CM हेमंत सोरेन ने कहा,''यह घटना निश्चित तौर पर हृदय विदारक है और क़ानून अपना काम कर रहा है। हमारा काम रहेगा कि आरोपियों…

...कानूनों को और कड़ा करने की जरूरत': लड़की को जलाकर मारने की घटना को CM हेमंत सोरेन ने बताया “हृदय विदारक”| NCW ने DGP से मांगी रिपोर्ट
...कानूनों को और कड़ा करने की जरूरत': लड़की को जलाकर मारने की घटना को CM हेमंत सोरेन ने बताया “हृदय विदारक”| NCW ने DGP से मांगी रिपोर्ट | फ़ोटो: TVL News

दुमका: झारखंड के दुमका की (युवक द्वारा लड़की को जलाकर मारने की) घटना पर झारखंड CM हेमंत सोरेन ने कहा,''यह घटना निश्चित तौर पर हृदय विदारक है और क़ानून अपना काम कर रहा है। हमारा काम रहेगा कि आरोपियों को जल्द से जल्द सज़ा मिले। ऐसी घटनाओं के लिए समाज में कोई जगह नहीं है। ऐसी घटनाओं में सज़ा देने वाले प्रावधानों को और कड़ा करने की जरूरत है|



झारखंड CM हेमंत सोरेन ने कहा,'' समाज में कई तरह की कुरीतियां देखने को मिल रही हैं। यह घटना दिल दहला देने वाली ???ै| आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोरेन ने कहा,'ऐसे लोगों को माफ नहीं किया जाना चाहिए, उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। ऐसी घटनाओं के लिए मौजूदा कानूनों को और मजबूत करने के लिए कानून लाए जाने चाहिए



 NCW ने DGP से मांगी  रिपोर्ट

दुमका में एक युवक द्वारा लड़की को जलाकर मारने की घटना पर  NCW की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा,'' ये बेहद दयनीय है, आप महिलाओं को जबरदस्ती शादी के लिए नहीं मनवा सकते हैं और इसलिए उस बच्ची को अपनी जान गंवानी पड़ी। हमने DGP से 7 दिन में रिपोर्ट मांगी है|



बता दें कि ,दुमका में बीते 23 अगस्त को अंकिता नामक जिस छात्रा पर उसी के मुहल्ले में रहने वाले युवक शाहरुख ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी, उसने शनिवार देर रात रिम्स रांची में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।इस घटना के बाद गुस्साए लोग रविवार सुबह से ही सड़कों पर उतर आएं। आरोपी शाहरुख को घटना वाले दिन यानी 23 अगस्त को ही गिरफ्तार कर लिया गया था|



बताया जा रहा है, आरोपी ने लड़की को फोन किया और बात करने की कोशिश की| लड़की के इंकार करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी| 23 अगस्त की सुबह उसने लड़की के कमरे की खिड़की से पेट्रोल डालकर आग लगा दी| 90 प्रतिशत तक जल चुकी लड़की को रांची स्थित RIMS भेजा गया, जहां उसकी 28 अगस्त को मौत हो गई| 



मौत से पहले अपने दिए बयान में अंकिता कहा कि, घटना 23 अगस्त की सुबह पांच बजे के आसपास की है। मैं अपने कमरे में सो रही थी, वह खिड़की से पेट्रोल फेंककर आग जलाकर भाग गया। मैंने देखा की मोहल्ले का लड़का शाहरुख हाथ में पेट्रोल का कैन लिए मेरे घर की तरफ से भाग रहा था...तब तक आग मेरे शरीर में भी लग चुकी थी |मैं सिर्फ यही देख पाई की ब्लू टीशर्ट पहने, हाथ में पेट्रोल की कैन लिए शाहरुख भाग रहा था।



अंकिता ने कहा कि,'' पिछले दस-पंद्रह दिन से वह मेरे आगे पीछे घूम रहा था। जब भी मैं स्कूल या ट्यूशन के लिए जाती वह मेरा पीछा करता। हालांकि मैंने कभी उसकी हरकतों को सीरियसली नहीं लिया, लेकिन उसने कहीं से मेरे मोबाइल का नम्बर जुगाड़ कर लिया था। उसके बाद अक्सर मुझे फोन करके मुझसे दोस्ती करने का दबाव बनाने लगा। मैंने उसे स्पष्ट कर दिया था कि मुझे इन सबसे कोई लेना देना नहीं है।



यह भी पढ़ें: एकतरफा प्यार में मुस्लिम युवक ने पेट्रोल डालकर युवती को फूंका: मौत के बाद इलाके में तनाव, आरोपी गिरफ़्तार 



अंकिता के मुताबिक ,''22 अगस्त की रात उसने मुझे धमकी दी थी कि अगर मैं उसकी बात नहीं मानूंगी तो वह मुझे मारेगा। अंकिता ने अपने पापा को यह बात बताई उन्होंने कहा कि सुबह होने के बाद इस मामले का हल निकाला जाएगा| लेकिन इससे पहले कि 23 अगस्त की सुबह शाहरुख ने पेट्रोल छिड़ककर लड़की को जला डाला। घटना के बाद अंकिता को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर 23 अगस्त की शाम को रांची के रिम्स के लिए रेफर कर दिया गया। पांच दिनों तक उसका इलाज रिम्स में चला और उसके बाद 28/29 अगस्त की आधी रात उसकी  मौत हो गई| 



यह भी पढ़ें: “ मेरे ख़िलाफ रोज बोलेंगे, तभी तो दिल्ली वाले खुश होंगे”: सुशील मोदी के वाले बयान पर नीतिश कुमा 


अंग्रेजों की तरह ‘डिवाइड एंड रूल‘ की रणनीति पर काम करती है भाजपा: अखिलेश यादव 






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।