मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गुजरात में कोविड में 3 लाख लोगों की जान चली गई. ..ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं थे, वेंटिलेटर्स नहीं थे, अस्पताल के सामने, गाड़ी के अंदर लोग मर रहे थे: राहुल गांधी

द्वारका: कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुजरात दौरे पर हैं| इस साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति के लिए चिंतन शिविर चलाया जा रहा है, जोकि शुक्रवार को शुरू हुआ और रविवार को खत्म होगा| च…

गुजरात में कोविड में 3 लाख लोगों की जान चली गई. ..ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं थे, वेंटिलेटर्स नहीं थे, अस्पताल के सामने, गाड़ी के अंदर लोग मर रहे थे: राहुल गांधी
गुजरात में कोविड में 3 लाख लोगों की जान चली गई. ..ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं थे, वेंटिलेटर्स नहीं थे, अस्पताल के सामने, गाड़ी के अंदर लोग मर रहे थे: राहुल गांधी | फ़ोटो: TVL News

द्वारका:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुजरात दौरे पर हैं| इस साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति के लिए चिंतन शिविर चलाया जा रहा है, जोकि शुक्रवार को शुरू हुआ और रविवार को खत्म होगा| चिंतन शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत से पहले राहुल गांधी ने द्वारकाधीश मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की| यहां उनके स्वागत के लिए पारंपरिक लोक नृत्य प्रस्तुत किया गया| 



इसके बाद गुजरात के द्वारका में चिंतन शिविर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी बीजेपी पर जमकर बरसे|  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,''हमारी पार्टी गुजरात से पैदा हुई है, उस समय कांग्रेस पार्टी हर प्रदेश में उठी थी। मगर जो विचारधारा थी, जो दिशा थी, वो एक गुजराती ने दी थी उसमें नेहरूजी थे, सरदार पटेल जी थे, सुभाषचंद्र बोस जी थे और बहुत सारे लोग थे। मगर जिसको रणनीतिक दिशा कहते हैं, वो महात्मा गांधी जी ने दी थी|



नेहरू जी की वो चिट्ठी:

चिट्ठी में नेहरूजी लिखते हैं- इस मामले पर मेरी गांधीजी के साथ बातचीत हुई, लेकिन मेरा मन कह रहा है कि इस मामले में गांधीजी गलत बोल रहे हैं, मैं सही बोल रहा हूं। मगर मैं जानता हूं कि वो सही हैं, मैं गलत हूं| गांधी ने कहा,''गुजरात हमें यह सिखाता है कि एक तरफ सत्ता हो, सीबीआई हो, ईडी हो, कौरव हों; कुछ फर्क नहीं पड़ता। और दूसरी तरफ सच्चाई; सच्चाई बड़ी साधारण होती है|




राहुल गांधी ने कहा,'''ये चुनाव आप जीत गए हो, बस अब इस बात को स्वीकार करना है। गुजरात की जनता आपकी ओर देख रही है, आप सोच रहे हैं कि आप बीजेपी से तंग हो, लेकिन जितना आपका नुकसान किया है, उससे 10 गुना ज्यादा गुजरात की जनता का किया है| श्री गांधी ने कहा,,''यहाँ पर कोविड में 3 लाख लोग मरे, गुजरात के लो??? थे, किसी का भाई, किसी के माता-पिता थे। गुजरात मॉडल, जिसमें ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं थे, वेंटिलेटर्स नहीं थे, अस्पताल के सामने, गाड़ी के अंदर लोग मर रहे थे|



कांग्रेस नेता ने कहा,''बीजेपी की राजनीति गुजरात का नुकसान कर रही है। गुजरात की स्ट्रेंथ छोटे-मध्यम बिजनेस हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी जी ने इस स्ट्रेंथ को खत्म कर दिया। जीएसटी-नोटबंदी, कोरोना के समय सरकार की जो नीतियां थी, उन्होंने गुजरात की रीढ़ की हड्डी को तोड़ दिया| समस्या ये है कि जब गुजरात की जनता कांग्रेस की तरफ देखती है तो वो जान नहीं पा रही कि कांग्रेस क्या करना चाहती है, कैसे करना चाहती है, उसको कौन लोग करेंगे? क्योंकि मीडिया ने कंफ्यूजन पैदा किया हुआ है|




राहुल गांधी ने कहा,''गुजरात की जनता कांग्रेस पार्टी को जिताना चाहती है। मगर मीडिया ने कन्फ्यूजन पैदा किया हुआ है, सारा मीडिया बीजेपी के बारे में बोलता है, हमारी बुराई करता है। तो हमको वो कन्फ्यूजन क्लीयर करना है| कांग्रेस क्या करेगी, कैसे करेगी, कांग्रेस पार्टी में कौन-कौन लोग इस काम को पूरा करके दिखा देंगे। हमें गुजरात की जनता के सामने स्पष्ट करना है कि ये लोग जमीनी लोग हैं, ये लोग लड़ जाएंगे, ये लोग गुजरात को रास्ता दिखा देंगे|



ये जो संगठन है जिसे हम कांग्रेस पार्टी कहते हैं, ये आप सभी का संगठन है, गुजरात के युवाओं का संगठन है, गुजरात के स्मॉल-मीडियम बिजनेस वालों का संगठन है। आप लोगों को इस संगठन को संभालने का काम करना पड़ेगा|  आपको और गुजरात के युवाओं को, गुजरात की जनता को मिलकर गुजरात के लिए नया विजन बनाना पड़ेगा, रास्ता दिखाना पड़ेगा। आपको गुजरात की जनता को विजन बताना होगा कि हम आपके लिए ये करेंगे, तो आप चुनाव जीत जाओगे|




राहुल गांधी ने कहा,'''''एक तरफ वो लोग, जो 24 घंटे लगे रहते हैं, जमीन से जुड़े हैं, बीजेपी से लड़ते हैं, लाठी खाते हैं। दूसरी तरफ बहुत सारे लोग, जो एसी में बैठते हैं, मौज करते हैं, लंबे-लंबे भाषण देते हैं। हमें अब ये स्पष्टता लानी है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।