मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

एमी विनिंग प्रोड्यूसर एकता कपूर ने 'वेव्स बाजार' में छोटे क्रिएटर्स और बड़े स्टूडियोज़ के बीच की दूरी पर रखी अपनी बात!

एमी अवॉर्ड जीत चुकीं प्रोड्यूसर एकता कपूर हाल ही में दूरदर्शन के एक मीडिया इंटरैक्शन में शामिल हुईं, जहां उन्होंने भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने शानदार सफर के बारे में बात की। इस इवेंट में सं…

एमी विनिंग प्रोड्यूसर एकता कपूर ने 'वेव्स बाजार' में छोटे क्रिएटर्स और बड़े स्टूडियोज़ के बीच की दूरी पर रखी अपनी बात!
एमी विनिंग प्रोड्यूसर एकता कपूर ने 'वेव्स बाजार' में छोटे क्रिएटर्स और बड़े स्टूडियोज़ के बीच की दूरी पर रखी अपनी बात! | फ़ोटो: TVL News

एमी अवॉर्ड जीत चुकीं प्रोड्यूसर एकता कपूर हाल ही में दूरदर्शन के एक मीडिया इंटरैक्शन में शामिल हुईं, जहां उन्होंने भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने शानदार सफर के बारे में बात की। इस इवेंट में संजय गोयनका भी मौजूद थे और खास बात यह रही कि इस मौके पर एकता ने अपने प्रोड्यूसर करियर के 30 साल पूरे कर लिए। हर फॉर्मेट और जॉनर में कंटेंट बनाने वाली एकता आज भी इंडस्ट्री की सबसे मजबूत और प्रभावशाली हस्तियों में से एक हैं।


अपने करियर को लेकर बात करते हुए एकता कपूर ने कहा, "जब मैंने काम शुरू किया था, तब मैं सिर्फ 18 साल की थी और मुझे अंदाजा भी नहीं था कि मीडिया इतना बड़ा बिजनेस मॉडल बन जाएगा। मैंने अपनी मां के साथ शुरुआत की थी, और इन 30 सालों में पहली बार सरकार इस तरह की पहल कर रही है। मैं प्रधानमंत्री का तहेदिल से शुक्रगुजार हूं, क्योंकि यह सिर्फ बड़ी कंपनियों या कॉरपोरेट्स के लिए नहीं है। 'वेव्स बाजार' इवेंट छोटे क्रिएटर्स को मौके देने के लिए बनाया गया है।"


एकता कपूर ने सरकार की इस पहल के लिए दिल से शुक्रिया अदा किया और अपने शुरुआती दिनों की परेशानियों को याद किया। उन्होंने कहा, "जब मैं नई-नई काम शुरू कर रही थी, तब सच में कुछ समझ नहीं आता था कि कहां जाना है, किससे मिलना है, काम कैसे पकड़ना है। अगर उस वक्त ऐसा कोई प्लेटफॉर्म होता और सरकार ऐसी पहल करती, तो हम जैसे नए लोगों के लिए रास्ते आसान हो जाते, खासकर उन लोगों के लिए जिनके पास कोई जान-पहचान नहीं होती। आज ये देखकर बहुत खुशी हो रही है कि अब इंडिया को अपने टैलेंट और कहानियों को दुनिया के सामने लाने का सही मौका मिल रहा है। अब हमारे कलाकारों और क्रिएटर्स को इंटरनेशनल लेवल पर पहचान मिलेगी। इससे पहले कभी सरकार ने इस तरह से सबके लिए मौके बनाने की इतनी बड़ी पहल नहीं की थी।"


एकता कपूर ने टीवी कंटेंट बनाने में आने वाली चुनौतियों और छोटे क्रिएटर्स व बड़े प्रोडक्शन हाउसेज़ के बीच के गैप पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, "टीवी पर 90% बार हम या तो किसी रीजनल शो को हिंदी में ढालते हैं, या किसी पुराने आइडिया को नया रूप देते हैं, या फिर उन्हीं राइटर्स के पास जाते हैं, जो पहले से इंडस्ट्री में जमे हुए हैं। असली क्रिएटर्स और उनकी कहानियों तक हमारी डायरेक्ट पहुंच नहीं होती। छोटे क्रिएटर्स और बड़े स्टूडियो के बीच अब भी एक दूरी बनी हुई है। लेकिन अब इस पहल के चलते हम सब एक ही प्लेटफॉर्म पर होंगे, जहां कोई भी मिडलमैन नहीं होगा। अब हम सीधे क्रिएटर्स से उनके आइडियाज और कहानियां खरीद सकेंगे, जिससे दोनों यानी बायर्स और सेलर्स, दोनों का फायदा होगा।"


एकता कपूर की बातें इस बात को साफ दर्शाती हैं कि 'वेव्स बाजार' इनिशिएटिव इंडस्ट्री के लिए कितना बदलाव लाने वाला साबित हो सकता है। इसका मकसद छोटे-छोटे इंडिपेंडेंट क्रिएटर्स और बड़े एंटरटेनमेंट इकोसिस्टम के बीच की दूरी को खत्म करना है, जिससे भारतीय कहानियों को नए ग्लोबल मौके मिल सकें और इंडस्ट्री में नए टैलेंट को सही प्लेटफॉर्म मिल पाए।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।