द ड्रीमर फाउंडेशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय द ड्रीमर थियेटर फेस्टिवल संपन्न हुआ।
पटना,द ड्रीमर फाउंडेशन की ओर से आयोजित 24 मार्च से 26 मार्च 2025 तक तीन दिवसीय द ड्रीमर थियेटर फेस्टिवल संपन्न हो गया।प्रयास रंगमंडल एक्जीबिशन रोड़ पटना में तीन दिवसीय द ड्रीमर थियेटर फेस्टिवल का आयो…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
द ड्रीमर फाउंडेशन की ओर से आयोजित तीन दिवसीय द ड्रीमर थियेटर फेस्टिवल संपन्न हुआ। | फ़ोटो: TVL News
पटना,द ड्रीमर फाउंडेशन की ओर से आयोजित 24 मार्च से 26 मार्च 2025 तक तीन दिवसीय द ड्रीमर थियेटर फेस्टिवल संपन्न हो गया।
प्रयास रंगमंडल एक्जीबिशन रोड़ पटना में तीन दिवसीय द ड्रीमर थियेटर फेस्टिवल का आयोजन किया गया।पहले दिन नाट्य संस्था - वॉयस फाउंडेशन ने नाटक - फ्लॉप मैन का मंचन किया।नाट्यरूपांतरण - विवेक ओझा और निर्देशन - राहुल उपाध्याय( सम्राट)ने किया। नाटकफ्लॉप मैन दिखाया गया जिसमे एक गांव के लड़के को लड़की के प्यार करने और फ्लॉप होने की कहानी मंच पर दिखाई गई दूसरे दिन नाट्य संस्था -रंगओला फाउंडेशन ने नाटक - लोक नृत्य का मंचन किया, जिसका निर्देशन रजनीकांत किया।यह एक लोक गीत पर आधारित नाटक था जिसमें चैत होली और सोहर का स्वरूप दिखा।
तीसरे दिन नाट्य संस्था - वॉयस फाउंडेशन के नाटक जुर्म का मंचन प्रयास रंग अड्डा के मंच पर की गई। इस नाटक में दिखाया गया की कैसे एक इसाई लड़का जिसका नाम जॉन है वह अपनी पत्नी से धोखा खाकर आहत है जिस कारण चर्च के फादर के सामने कन्फेस करने आया है। नाटक में विवेक कुमार ओझा, विजेंद्र महाजन, कुमार विशाल, हेमा आदि ने अभिनय किया। नाट्य लेखन ममता मेहरोत्रा, नाट्य रूपांतरण ब्रह्मानंद पांडे एवं निर्देशन विवेक कुमार ओझा ने किया। ध्वनि संचालन जितेंद्र कुमार जेमी और प्रकाश संचालन मनीष कुमार कर रहे थे।इसी के साथ तीन दिवसीय ड्रीमर थियेटर फेस्टिवल 2025 संपन्न हुआ।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 28 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।