2017 Actress Sexual Assault Case: केरल उच्च न्यायालय ने मलयालम अभिनेता दिलीप द्वारा दायर याचिका को ख़ारिज कर दिया है, इस याचिका में केरल पुलिस की अपराध शाखा द्वारा उनके खिलाफ 2017 की अभिनेत्री के साथ मारपीट के मामले में हत्या की साजिश के लिए दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की मांग की गई थी।
ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद हुआ था मामला दर्ज
बता दें कि अभिनेत्री यौन उत्पीड़न मामले में क्राइम ब्रांच ने 9 जनवरी को दिलीप के एक कथित ऑडियो क्लिप के आधार पर एक जांच अधिकारी द्वारा दायर शिकायत पर मामला दर्ज किया था। इस ऑडियो क्लिप में अभिनेता दिलीप को कथित तौर पर अधिकारी पर हमला करने की साजिश करते हुए सुना गया था।
जिसके बाद अभिनेता और पांच अन्य लोगों पर आईपीसी के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसमें धारा 116 (अपहरण), 118 (अपराध करने के लिए डिजाइन छुपाना), 120 बी (आपराधिक साजिश), 506 (आपराधिक धमकी), और 34 (आपराधिक कृत्य) शामिल हैं।
ये था मामला
ये मामला साल 2017 का है। मलयालम और तेलुगु फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री का अपहरण कर कथिततौर पर आरोपियों ने कार में दो घंटे तक उसके साथ छेड़छाड़ की। कुछ आरोपियों ने एक्ट्रेस को ब्लैकमेल करने के लिए पूरी एक्टिंग को फिल्माया था। इस मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद 10 लोगों को आरोपी पाए गए। शुरुआत में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद अभिनेता दिलीप को भी गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि बाद में इन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
अभिनेत्री की माने तो, 17 फरवरी की शाम अभिनेत्री जब शूटिंग से लौट रही थीं तब ही कुछ लोगों ने उसे बंधन बना लिया था। चार लोगों ने दो घंटे तक अभिनेत्री का यौन उत्पीड़न किया। दिलीप पर आरोप लगा था कि उन्होंने वारदात को अंजाम देने वाले लोगों को पैसे दिए थे।