मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह लेने जा रहे तलाक: फैमिली कोर्ट में दी अर्जी, पत्नी ज्योति सिंह ने लगाया दो बार 'गर्भपात कराने व प्रताड़ित' करने का आरोप

पटना: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने पत्नी ज्योति सिंह से तलाक मांगा है। उन्होंने आज आरा व्यवहार न्यायालय के फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाय…

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह लेने जा रहे तलाक: फैमिली कोर्ट में दी अर्जी, पत्नी ज्योति सिंह ने लगाया दो बार 'गर्भपात कराने व प्रताड़ित' करने का आरोप
भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह लेने जा रहे तलाक: फैमिली कोर्ट में दी अर्जी, पत्नी ज्योति सिंह ने लगाया दो बार 'गर्भपात कराने व प्रताड़ित' करने का आरोप | फ़ोटो: TVL News

पटना:  भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने पत्नी ज्योति सिंह से तलाक मांगा है। उन्होंने आज आरा व्यवहार न्यायालय के फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले में कोर्ट ने 26 मई को अगली सुनवाई की तारीख मुकर्रर की है। बता दें कि पवन सिंह की यह दूसरी शादी है। वहीं अब तक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर क्यों पवन सिंह अपनी पत्नी को तलाक देना चाहते हैं।



भोजपुरी गाने लॉलीपॉप लागेलु से हर किसी को झूमने पर मजबूर कर देने वाले पवन सिंह हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। 8 मार्च 2015 को मुंबई के अंबोली स्थित फ्लैट में पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम का शव पंखे से लटका हुआ मिला था। नीलम पवन की भाभी की बहन थीं।



पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह आज आरा फैमिली कोर्ट में पहुंची थी, लेकिन पवन सिंह के नहीं पहुंचने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी और अब अगली तारीख में पवन सिंह को कोर्ट के अंदर हाजिर होना होगा। ज्योति सिंह पिछले कई महीने से अपने मायके में रह रही हैं। पवन सिंह से उनका कोई लेना देना नहीं है। ज्योति सिंह ने अपने पति पवन सिंह के ऊपर प्रताड़ना का आरोप भी लगाया हुआ है। इस मामले को लेकर पवन सिंह की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।



 बता दें कि पवन सिंह की यह दूसरी शादी है। उनकी पहली पत्नी का देहांत हो चुका है। जिसके बाद पवन ने उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले राम बाबू सिंह की पुत्री ज्योति सिंह के साथ 7 मार्च 2018 में शादी बलिया के शंकर होटल में की थी। सूत्रों की मानें तो पवन सिंह ने पत्नी ज्योति का किसी और के साथ अफयेर होने का आरोप लगाया है।



पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

वहीं ज्योति सिंह के वकील विष्णुधर पांडेय ने मीडिया को बताया कि पवन सिंह ने ज्योति सिंह का दो-दो बार गर्भपात कराया है। शादी के बाद पवन सिंह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करने के साथ हमेशा प्रताड़ित कर अत्याचार करते थे। शादी के बाद से ही हमेशा गाली-गलौज करते थे। उन्होंने बताया कि पवन सिंह ने आरा कुटुम्ब न्यायालय में तलाक की अर्जी दी है। वहीं उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने गुरुवार को आरा कुटुम्ब न्यायालय में पहुंच कर अंतरिम भरण-पोषण की न्यायालय से मांग की है।



ज्योति सिंह पिछले कई महीनों से अपने मायके में रह रही है । ज्योति सिंह ने अपने पति पवन सिंह के ऊपर प्रताड़ना का आरोप भी लगाया है। इस मामले को लेकर पवन सिंह की मुश्किलें आगे और भी बढ़ सकती है ।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।