मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अयोध्या में 'बहुत बड़ा' दंगा कराने की थी साजिश: शहर के मस्जिदों में आपत्तिजनक पोस्टर व सुअर का मांस -धार्मिक पुस्तक की प्रतिया फेंकने वाले 7 गिरफ्तार, 4 की तलाश; मुस्लिम टोपी लगाकर वारदात...

अयोध्या: अयोध्या में मस्जिदों में बीती रात आपत्तिजनक पोस्टर व मांस फेंकने का मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।हिंदू योद्धा संगठन के प्रमुख महेश मिश्रा समेत 7 लोग गिरफ्तार कर लिए गए है जबकि चार क…

अयोध्या में 'बहुत बड़ा' दंगा कराने की थी साजिश: शहर के मस्जिदों में आपत्तिजनक पोस्टर व सुअर का मांस -धार्मिक पुस्तक की प्रतिया फेंकने वाले 7 गिरफ्तार, 4 की तलाश; मुस्लिम टोपी लगाकर वारदात...
अयोध्या में 'बहुत बड़ा' दंगा कराने की थी साजिश: शहर के मस्जिदों में आपत्तिजनक पोस्टर व सुअर का मांस -धार्मिक पुस्तक की प्रतिया फेंकने वाले 7 गिरफ्तार, 4 की तलाश; मुस्लिम टोपी लगाकर वारदात... | फ़ोटो: TVL News

अयोध्या: अयोध्या में मस्जिदों में बीती रात आपत्तिजनक पोस्टर व मांस फेंकने का मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।हिंदू योद्धा संगठन के प्रमुख महेश मिश्रा समेत 7 लोग गिरफ्तार कर लिए गए है जबकि चार की तलाश चल रही हैl  26/27 अप्रैल की रात्रि शहर अयोध्या के मस्जिदों के (मस्जिद कश्मीरी मोहल्ला, टाटशाह मस्जिद, घोसियाना रामनगर मस्जिद, ईदगाह सिविल लाइन मस्जिद एवं दरगाह जेल के पीछे) आपत्तिजनक पोस्टर, एवं मांस व धार्मिक पुस्तक की प्रति डालकर शहर मे दंगा फैलाने की कोशिश करने वाले  मुख्य साजिशकर्ता महेश कुमार मिश्रा समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया|इस घटना मे कुल 11 आदमी शामिल थे जिसमे से 04 अभियुक्त फरार हैं। 



शहर मे दंगा फैलाने की साजिश में महेश कुमार मिश्रा मुख्य साजिशकर्ता हैं| महेश कुमार मिश्रा अपने साथियों के साथ मिलकर हाल ही मे दिल्ली (जहांगीरपुरी की घटना) में घटित घटना के विरोध में बृजेश पाण्डेय के मकान मे साजिश रची थी|  महेश मिश्रा ने फ्लैक्स/पम्पलेट आशीर्वाद फ्लैक्स लालबाग से खरीदा|   प्रत्युष श्रीवास्तव ने चौक से गुदड़ी रोड दर्रे के पास मो0 रफीक बुक स्टोर से 2  कुरान की किताब एवं पम्मी कैप हाउस राजा गली चौक से टोपी खरीदी। आकाश ने सुअर का गोश्त लालबाग से उपलब्ध कराया था ।



26 अप्रैल रात्रि 10.00 बजे नाका वर्मा ढ़ाबा पर सभी लोग एकत्र हुए एवं वहां से खाना खाने के बाद बृजेश पाण्डेय के मकान आर0टी0ओ0 आफिस के निकट पहुँचे। मकान के अन्दर महेश मिश्रा एवं प्रत्युष श्रीवास्तव द्वारा फ्लैक्स पर आपत्तिजनक लेख अंकित किया गया। उसके बाद 4 बाइक से सभी लोग बैठकर देवकाली बाईपास होकर देवकाली मन्दिर होते हुए बेनीगंज तिराहा पहुँचे| 



जहां पर पीआरवी की गाड़ी देखकर बेनीगंज मस्जिद पर घटना नही कर सके और खुर्दाबाद होकर परिक्रमा मार्ग होते हुए कश्मीरी मोहल्ला मस्जिद मे जाकर कुरान शरीफ एवं सुअर का मांस तथा आपत्तिजनक पम्पलेट डाला गया|



इसके बाद एसएसबी स्कूल के पास से होकर साकेत प्रिन्टिंग प्रेस होते हुए थाना कोतवाली नगर के पीछे वाले रास्ते से निकलकर दर्रा के पास से राजकरन स्कूल के सामने से टाटशाह मस्जिद पर जाकर उसके सामने कुरान शरीफ एवं सुअर का मांस तथा आपत्तिजनक पम्पलेट डाला गया|  फिर सीधे निकलकर टकसाल होते हुए खिड़की अली बेग के सामने से जीआईसी होकर जेल के पीछे गुलाब शाह दरगाह पर कुरान शरीफ एवं सुअर का मांस तथा आपत्तिजनक पम्पलेट डाला गया|



उसके बाद जेल के पीछे से  होकर पोस्टमार्टम हाउस के सामने से एसबीआई मेन ब्रांच के सामने से निकलकर तहसील चौराहा होकर ईदगाह सिविल लाइन पर पम्पलेट डाला गया तत्पश्चात तहसील चौराह होकर पोस्टमार्टम हाउस के सामने से निकलकर रेलवे क्रासिंग पार करने के बाद घोसियाना रामनगर मस्जिद पर कुरान शरीफ एवं सुअर का मांस तथा आपत्तिजनक पम्पलेट लगाने के बाद कौशलपुरी होकर पुनः आर0टी0ओ0 आफिस के पास बृजेश पाण्डेय के मकान पर पहुँचे|




मुस्लिम टोपी लगाकर वारदात को अंजाम दिया था

आई जी के पी सिंह व एसएसपी शैलेश पांडे ने की प्रेसवार्ता कर बताया कि आरोपी दिल्ली के जहांगीर पुरी की घटना से नाराज थे।सीसीटीवी फुटेज के सहारे पुलिस ने को गिरफ्तारी में सहायता मिली। इन सभी ने मुस्लिम टोपी लगाकर वारदात को अंजाम दिया था। कोतवाली नगर क्षेत्र के दो मस्जिद के पास सड़क पर आपत्तिजनक पोस्टर फेंके गए थे। 24 घंटे के अंदर पुलिस ने इस घटना का खुलासा कर लिया है। पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नग पलाश बंसल एवं क्षेत्राधिकारी यातायात डा0 राजेश तिवारी,क्षेत्राधिकारी अयोध्या आर0के0 चतुर्वेदी की देखरेख मे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे गठित टीम प्रभारी निरीक्षक कैंट अरुण प्रताप सिंह एवं प्रभारी एसओजी रतन कुमार शर्मा व अन्य को यह सफलता मिलीl




26/27 अप्रैल की रात में दो बजे बाइक सवार लोगों ने फेंका था कागज

अयोध्या के मस्जिद कश्मीरी मोहल्ला,टाटशाह मस्जिद,घोसियाना रामनगर मस्जिद,ईदगाह सिविल लाइन मस्जिद एवं दरगाह जेल के पीछे मांस एवं आपत्तिजनक पोस्टर एवं धार्मिक पुस्तक की प्रति डालकर दंगा फैलाने की कोशिश की गई थीlमुस्लिम धर्म गुरु के मुताबिक वो रात 2 बजे नमाज के लिए जा रहे थे,तभी चार बाइक पर सवार 8 लोग तेज रफ्तार से आए और चले गए।उसी समय जब मेरी नजर नीचे पड़ी तो यह कागज दिखा।वहीं इस पूरे मामले की जानकारी धर्म गुरु ने लिखित रूप में जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को दी।पुलिस शिकायत के आधार पर बाइक सवार लोगों की तलाश करने में जुट गई थी।



इस तरह रची गई दंगे की साजिश

पुलिस की पूछताछ में बताया गया कि महेश कुमार मिश्रा इस कार्य का मुख्य साजिश कर्ता रहा है और अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हाल ही मे दिल्ली में घटित घटना के विरोध में बृजेश पांडेय के मकान मे साजिश रची गईl महेश मिश्रा ने फ्लैक्स/पम्पलेट आशीर्वाद फ्लैक्स लालबाग से खरीदा गया तथा प्रत्यूष श्रीवास्तव ने चौक से गुदड़ी रोड दर्रे के पास मो0 रफीक बुक स्टोर से 02 कुरान की किताब एवं पम्मी कैप हाउस राजा गली चौक से टोपी खरीदा। आकाश की ओर से सुअर का गोश्त लालबाग से उपलब्ध कराया गया। ये सभी दिनांक 26.04.2022 को रात्रि 10.00 बजे नाका वर्मा ढ़ाबा पर एकत्र हुए एवं वहां से खाना खाने के बाद बृजेश पांडेय के मकान आरटीओ आफिस के निकट पहुँचे।



बेनीगंज तिराहा पर PRV मिली, वरना वहां भी फेंकते....

मकान के अन्दर महेश मिश्रा एवं प्रत्युष श्रीवास्तव द्वारा फ्लैक्स पर आपत्तिजनक लेख अंकित किया गया। चार बाइक से सभी लोग बैठकर देवकाली बाईपास होकर देवकाली मन्दिर होते हुए बेनीगंज तिराहा पहुँचे जहां पर पीआरवी की गाड़ी देखकर बेनीगंज मस्जिद पर घटना नही कर सकेl



इसके बाद खुर्दाबाद होकर परिक्रमा मार्ग होते हुए कश्मीरी मोहल्ला मस्जिद मे जाकर कुरान शरीफ एवं सुअर का मांस तथा आपत्तिजनक पम्पलेट डाला गयाl इसके बाद राजकरन स्कूल के सामने से टाटशाह मस्जिद पर जाकर उसके सामने कुरान शरीफ एवं सुअर का मांस तथा आपत्तिजनक पम्पलेट डाला गयाl  फिर टकसाल होते हुए खिड़की अली बेग के सामने से जीआईसी होकर जेल के पीछे गुलाब शाह दरगाह पर कुरान शरीफ एवं सुअर का मांस तथा आपत्तिजनक पम्पलेट डाला गयाl उसके बाद जेल के पीछे से होकर पोस्टमार्टम हाउस के सामने से एसबीआई मेन ब्रांच के सामने से निकलकर तहसील चौराहा होकर ईदगाह सिविल लाइन पर पम्पलेट डाला गयाl तहसील चौराह होकर पोस्टमार्टम हाउस के सामने से निकल कर रेलवे क्रासिंग पार करने के बाद घोसियाना रामनगर मस्जिद पर कुरान शरीफ एवं सुअर का मांस तथा आपत्तिजनक पम्पलेट लगाने के बाद कौशलपुरी होकर पुनः बृजेश पाण्डेय के मकान पर पहुँचे फिर वहां से सभी लोग अपने अपने घर चले जाने की बात बताई गई।




7 आरोपी गिरफ़्तार हो गए हैं , बाकि 4 लोगों को जल्द ही गिरफ़्तार कर लिया जाएगा: SSP

अयोध्या जनपद में मस्जिद के सामने आपत्तिजनक चीजें डालने की घटना पर SSP शैलेश पांडेय ने  बताया कि,''11 लोग इस घटना में शामिल थें, मुख्य आरोपी महेश मिश्रा था। उसने अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया। इस मामले में 7 आरोपी गिरफ़्तार हो गए हैं और बाकि 4 लोगों को जल्द ही गिरफ़्तार कर लिया जाएगा|



सभी अभियुक्त अयोध्या जिले के ही रहने वाले

इस घटना के सभी अभियुक्त अयोध्या जिले के ही अलग-अलग क्षेत्र के रहने वाले हैंl इसमें मुख्य अभियुक्त महेश मिश्र के खिलाफ अयोध्या कोतवाली में तीन तथा नगर कोतवाली में एक यानि कुल चार मुकदमें पहले से ही दर्ज हैंl महेश कुमार मिश्रा पुत्र शीतला प्रसाद मिश्रा निवासी खोजनपुर, प्रत्यूष श्रीवास्तव पुत्र महेश श्रीवास्तव निवासी आवास विकास कालोनी अमानीगंज, नितिन कुमार पुत्र ज्ञान चन्द्र सिन्धी निवासी 858 रीडगंज हमदानी कोठी, दीपक कुमार गौड़ उर्फ गुंजन पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी 8/10/54 नाका मुरावन टोला थाना, बृजेश पाण्डेय पुत्र हरीश चन्द्र पाण्डेय निवासी हौंसिला नगर, शत्रुघ्न प्रजापति पुत्र रामप्रसाद निवासी 1/8/31 सहादतगंज कुम्हार मण्डी थाना कैण्ट तथा विमल पाण्डेय पुत्र रामयश निवासी उमरहर थाना कुमारगंज जनपद-अयोध्या हालपता आफिसर हास्टल टाइप-14 सिविल लाइन जनपद अयोध्या का रहने वाला हैl



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।