मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Oscar Awards 2022: एरियाना डीबोस ने वेस्ट साइड स्टोरी के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का ऑस्कर जीता

Oscar Awards 2022: लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में 94वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी आयोजित हुई। 'वेस्ट साइड स्टोरी' के लिए अरियाना डिबोस को बेस्ट सपोर्टिंग कैटेगरी का अवॉर्ड मिला। एरियाना डेबास ऑस्कर जीतने…

Oscar Awards 2022: एरियाना डीबोस ने वेस्ट साइड स्टोरी के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का ऑस्कर जीता
Oscar Awards 2022: एरियाना डीबोस ने वेस्ट साइड स्टोरी के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का ऑस्कर जीता | फ़ोटो: TVL News

Oscar Awards 2022: लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में 94वें ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी आयोजित हुई। 'वेस्ट साइड स्टोरी' के लिए अरियाना डिबोस को बेस्ट सपोर्टिंग कैटेगरी का अवॉर्ड मिला। एरियाना डेबास ऑस्कर जीतने वाली पहली अश्वेत LGBTQ+एक्ट्रेस बन गईं हैं।   उन्हें (एरियाना डीबोस)  फिल्म वेस्ट साइड स्टोरी के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का ऑस्कर अवॉर्ड दिया गया है।



एरियाना डेबास पहली ऐसी ऑस्कर विजेता एक्ट्रेस बन गई हैं जिसने अपने सेम सेक्स रिलेशनशिप को सार्वजनिक किया हो। साथ ही एरियाना इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड को जीतने वाली दूसरी एफ्रो लैटिन एक्ट्रेस भी बन गई हैं।



अवॉर्ड जीतने के बाद 31 साल की एरियाना ने मंच से भावुक संदेश दिया। अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा, ‘खुले रूप से क्वीर, एफ्रो लैटिन अश्वेत लड़की ने कला के माध्यम से अपने जीवन में शक्ति पाई है।’



एरियाना ने अवॉर्ड समारोह में अपनी क्वीर पहचान को लेकर भी बेबाकी से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, ‘अगर किसी ने आपकी पहचान पर सवाल उठाया है या फिर आप खुद को ग्रे स्पेस में देखती हैं तो मैं सबसे कहना चाहती हूं कि यहां सबके लिए जगह है। सपने सच होते हैं।’



पहली गर्लफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप, कई लड़कियों के साथ जुड़ा नाम

एरियाना अपने सेम सेक्स रिलेशनशिप के बारे में कई इंटरव्यू में बता चुकी हैं। इसका खुलासा उन्होंने सबसे पहले 2015 में किया था। हांलाकि उन्होंने कभी अपने पार्टनर का नाम नहीं लिया। बावजूद इसके मीडिया में उनकी कई गर्ल फ्रेंड्स के नाम आते रहे हैं। हाल तक थिएटर एक्सपर्ट जिल जॉनसन को उनकी गर्लफ्रेंड माना जाता था। दोनों अक्सर साथ दिखाई देती थीं। लेकिन पिछले दिनों मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि अब दोनों का ब्रेक अप हो चुका है। फिलहाल एरियाना का नाम इंटीरियर डिज़ाइनर शू मैक्को के साथ चर्चा में है। हालांकि एरियाना खुद को अभी सिंगल बताती हैं।



डांसर, सिंगर और एक्ट्रेस, पहले भी मिले कई अवॉर्ड्स

एरियाना एक्टिंग के साथ डांसिंग और सिंगिंग में भी माहिर हैं। उन्होंने 2009 में 18 साल की उम्र में अपने टेलीविजन करियर की शुरुआत की थी। वो अमेरिका के कई पॉपुलर शो में काम कर चुकी हैं। थिएटर में उनकी खास रुचि है। एरियाना को ऑस्कर के पहले भी कई बड़े अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। इनमें गोल्डन ग्लोब, स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड, टॉनी अवॉर्ड, ड्रामा लीग अवार्ड शामिल हैं।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।