मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बस्ती: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

बस्ती: बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पैंड़ा खरहरा गांव निवासी 30 वर्षीय एक युवक की दुर्घटना में मौत हो गई। वह सुपर मैक्स पर्सनल केयर प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में सेल्स आफिसर के पद पर कार्यरत था। द…

बस्ती: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत
बस्ती: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती:  बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पैंड़ा खरहरा गांव निवासी 30 वर्षीय एक युवक की दुर्घटना में मौत हो गई। वह सुपर मैक्स पर्सनल केयर प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में सेल्स आफिसर के पद पर कार्यरत था। देर रात उसके घायल अवस्था में फुटहिया ओवरब्रिज के पास पड़े होने की सूचना बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल से उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।



जानकारी के अनुसार वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पैंड़ा खरहरा गांव निवासी अभिषेक कुमार शुक्ल (30) पुत्र विजय कुमार शुक्ल रविवार की देर रात कप्तानगंज से बाइक लेकर वापस लौट रहा था। अभी वह फुटहिया ओवर ब्रिज पर पहुंचा था कि किसी वाहन ने पीछे से ठोकर मार दी। ठोकर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर व सीने में गंभीर चोट लगी। घायल अवस्था में उसे ओवर ब्रिज पर पड़ा देख एक व्यक्ति ने फुटहिया पुलिस चौकी को सूचना दी।



मौके पर पहुंचे फुटहिया चौकी पुलिस ने उसे जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। उसके पास मिले नंबर से परिजनों को फोन कर सूचना दी। पिता विजय कुमार शुक्ल, मां निर्मला देवी जिला अस्पताल पहुंचे। घायल की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टर ने उसे गोरखपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। गोरखपुर में इलाज के दौरान उसने तोड़ दिया। अभिषेक तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था। पिता प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते हैं। अभिषेक की मौत से परिवार काफी सदमें में हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।