मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

अभिनेत्री अमला पॉल ने एक्स बॉयफ्रेंड भावनिंदर सिंह दत्त के खिलाफ दर्ज कराया धोखाधड़ी और धमकी देने का केस

चेन्नई/नई दिल्ली : दक्षिण भारतीय अभिनेत्री अमला पॉल ने अपने अलग रह रहे दोस्त भावनिंदर सिंह दत्त के खिलाफ कथित तौर पर धोखाधड़ी और धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। अभिनेत्री ने विल्लुपुरम पुलिस में दर…

अभिनेत्री अमला पॉल ने एक्स बॉयफ्रेंड भावनिंदर सिंह दत्त के खिलाफ दर्ज कराया धोखाधड़ी और धमकी देने का केस
अभिनेत्री अमला पॉल ने एक्स बॉयफ्रेंड भावनिंदर सिंह दत्त के खिलाफ दर्ज कराया धोखाधड़ी और धमकी देने का केस | फ़ोटो: TVL News

चेन्नई/नई दिल्ली :  दक्षिण भारतीय अभिनेत्री अमला पॉल ने अपने अलग रह रहे दोस्त भावनिंदर सिंह दत्त के खिलाफ कथित तौर पर धोखाधड़ी और धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। अभिनेत्री ने विल्लुपुरम पुलिस में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में कहा कि उन्हें एक व्यापारिक सौदे में धोखा दिया गया था और दत्त उन्हें धमकी दे रहे थे कि वह उनकी आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया साइटों पर अपलोड कर देंगे।



फिलहाल पुलिस ने अभिनेत्री की शिकायत पर भावनिंदर सिंह दत्त को गिरफ्तार कर लिया। विल्लुपुरम पुलिस ने  बताया कि अभिनेत्री और दत्त ने 2018 में एक फिल्म निर्माण कंपनी शुरू की थी और जिले के ऑरोविले के पास पेरियामुदलियार चावड़ी में शिफ्ट हो गए थे। अभिनेत्री ने प्रोडक्शन कंपनी में भारी निवेश किया था और अपनी नवीनतम फिल्म कैडेवर का निर्माण किया था।



पुलिस ने कहा कि भावनिंदर सिंह दत्त ने जाली दस्तावेजों का निर्माण किया था और अमला पॉल को प्रोडक्शन कंपनी के निदेशक के पद से हटा दिया था। पुलिस को शिकायत मिलने के बाद, उन्होंने उसके खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी, धमकी और उत्पीड़न सहित विभिन्न मामले दर्ज किए और उसे गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे उससे पूछताछ कर रहे हैं।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।