अयोध्या पुलिस ने मंगलवार को ट्रक और चार पहिया वाहन चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गैंग का पर्दाफाश किया है। अयोध्या कैन्ट पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के 3 अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गिरोह के सदस्य शहर में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद वाहनों को दूसरे जनपदों में नंबर बदलकर बेच देते थे।
थाना कैन्ट पुलिस ने बताया,मुखबिर खास सूचना मिली की कुछ लोग गद्दीपुर रेलवे क्रासिंग के पास चोरी करने की योजना बना रहे है यदि जल्दी किया जाये तो पकड़े जा सकते है जिसपर थानाध्यक्ष मौके पर SoG व सर्विलांस टीम अयोध्या को मौके पर बुलाकर तथा समस्त पुलिस बल को दो अलग-अलग टीम बनाकर गद्दीपुर रेलवे क्रासिंग के पास घेरा बन्दी कर व दविश देकर 1-अमरेश बहादुर वर्मा उर्फ पप्पू वर्मा पुत्र रामसागर वर्मा, 2-नदीम अहमद पुत्र जफरूल्लाह , 3- मनोज कुमार पासवान उर्फ शेरू पुत्र कांग्रेसी चौधरी , 4-साजिद सिद्दीकी पुत्र राजिक अली सिद्दीकी , 5-किशन साहू उर्फ छोटू पुत्र श्याम किशोर साहू और 6- माधव गिरी उर्फ पिन्टू पुत्र निरंजन गिरी को आज गद्दीपुर रेलवे क्रासिंग से गिरफ्तार करते हुए थाना कैण्ट पुलिस ने उल्लेखनिय सफलता प्राप्त की ।
पुलिस ने एक स्विफ्ट डिजायर कार,एक बलेनो कार व एक महिंद्रा एक्सयूवी कार के साथ 3 लाख 97 हज़ार रुपए और 3 तमंचा बरामद किया है। गिरोह के तीन आरोपी फरार है। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
अयोध्या SP मधुबन कुमार सिंह ने बताया,''पिछले कुछ दिनों से ट्रक चोरी की घटनाएं सामने आ रहीं थी। इनको रोकने के लिए कई टीमें लगाई गई थी। इसी क्रम में आज 6 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। इनके पास से करीब 3.5 लाख रुपए मिले हैं। इसके अलावा 3 तमंचे और 3 कार बरामद हुए हैं जो चोरी के थे| गैंग के लोग उत्तर प्रदेश के अलग-अलग ज़िलो रहने वाले हैं। 3 अन्य की गिरफ़्तारी शेष है, इनकी भी शीध्र गिरफ़्तारी करके कार्रवाई की जाएगी|
गोंडा, बस्ती अयोध्या और वाराणसी के रहने वाले आरोपी
चोरों की पहचान अमरेश बहादुर वर्मा (38) बस्ती जनपद के थाना परशुरामपुर के ढेलहुपुर, नदीम अहमद (40) अयोध्या के थाना पूराकलंदर क्षेत्र के भदोखर, राशिद सिद्दीकी (32) गोंडा जिले कोतवाली थाना क्षेत्र के फातिमा स्कूल कर्बला, किशन साहू(25) अयोध्या के रौनाही थाना क्षेत्र के कटरौली, माधव गिरी (38)बस्ती जनपद के थाना जैदपुरा के पांडेयपुर और मनोज कुमार पासवान (28) वाराणसी जनपद के थाना जैदपुर चौकाघाट निवासी के रूप में हुई है। पुलिस इन सभी के आपराधिक मामलों की तलाश कर रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. अमरेश बहादुर वर्मा उर्फ पप्पू वर्मा पुत्र रामसागर वर्मा निवासी ढेलहूपुर रघुनाथपुर थाना परशुरामपुर जनपद बस्ती उम्र लगभग 38 वर्ष
2. नदीम अहमद पुत्र जफरूल्लाह निवासी भदोखर थाना पूराकलन्दर अयोध्या उम्र लगभग 40 वर्ष
3. साजिद सिद्दीकी पुत्र राजिक अली सिद्दीकी निवासी फातिमा स्कूल कर्बला थाना को0 नगर जनपद गोण्डा उम्र लगभग 32 वर्ष
4. किशन साहू उर्फ छोटू पुत्र श्याम किशोर साहू निवासी कटरौली थाना रौनाही जनपद अयोध्या उम्र लगभग 25 वर्ष
5. माधव गिरी उर्फ पिन्टू पुत्र निरंजन गिरी निवासी पाण्डेयपुर नई बस्ती धाना जैदपुरा जनपद वाराणसी उम्र लगभग 38 वर्ष
6. मनोज कुमार पासवान उर्फ शेरू पुत्र कांग्रेसी चौधरी निवासी चौकाघाट पानी की टंकी के पास थाना जैदपुर जनपद वाराणसी उम्र लगभग 28