एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले के थाना जलेसन क्षेत्र के एक गांव में 6 साल की बच्ची के साथ नाबालिग लड़के ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया है| पुलिस ने आरोपी किशोर को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया| पुलिस ने बताया कि,' 06 जून, 2022 को थाना जलेसर क्षेत्रांतर्गत एक नाबालिग बालिका के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के संबंध में परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया जा चुका है| अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार,''जलेसर थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 वर्ष की बच्ची के साथ गांव के ही एक किशोर ने दुष्कर्म किया| किशोर ने एक खाली पड़े मकान के भूसे से भरे कमरे में ले जाकर बालिका के साथ दुष्कर्म किया, बालिका की तबीयत बिगड़ गई और वह जब खून से लथपथ घर पहुंची तो परिजनों को घटना का पता चला|
पीड़ित बच्ची के पिता ने पुलिस को सूचित किया तो पुलिस क्षेत्राधिकारी इरफान नासिर खान और एएसपी कुशवाहा गांव में मौके पर पहुंच गए और आरोपी किशोर को पकड़ लिया|
अपर पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) धनंजय कुशवाहा ने बताया कि,'' सोमवार शाम थाना को जलेसन पुलिस को सूचना मिली कि 6 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मौके पर तुरंत थाना प्रभारी और पुलिस द्वारा पहुंचकर FIR पंजीकृत कर अभियुक्त को हिरासत में लिया गया। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है|