मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बहराइच....2 माह बाद भी चोरों को नहीं पकड़ पाई पुलिस: भदवानी गांव में 4 अप्रैल को दो घरों से हुई थी लाखों के जेवर व नकदी चोरी', पुलिस नहीं जुटा पाई सबूत

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के थाना बौंडी क्षेत्र में 2 चोरी की घटनाओं में चुनौती बने चोर अबतक पकड़ में नहीं आए हैं। चोरों ने 2 महीने में पहले दो बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देकर लाखों का माल उ…

बहराइच....2 माह बाद भी चोरों को नहीं पकड़ पाई पुलिस: भदवानी गांव में 4 अप्रैल को दो घरों से हुई थी लाखों के जेवर व नकदी चोरी', पुलिस नहीं जुटा पाई सबूत
बहराइच....2 माह बाद भी चोरों को नहीं पकड़ पाई पुलिस: भदवानी गांव में 4 अप्रैल को दो घरों से हुई थी लाखों के जेवर व नकदी चोरी', पुलिस नहीं जुटा पाई सबूत | फ़ोटो: TVL News

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के थाना बौंडी क्षेत्र में 2 चोरी की घटनाओं में चुनौती बने चोर अबतक पकड़ में नहीं आए हैं। चोरों ने 2 महीने में पहले दो बड़ी चोरी की घटना को अंजाम देकर लाखों का माल उड़ा लिया, इन चोरों अभी तक पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। 2 महीने गुजरने के बाद भी चोरी की घटनाओं का खुलासा न होने से नाराज पीड़ितों में आक्रोश व्यापत है।  पीड़ितों ने चोरी की घटनाओं के खुलासे को लेकर सीओ भी से गुहार लगाई हैं। दरअसल मामला, बहराइच जिले के थाना बौंडी क्षेत्र के भदवानी गाँव की हैं। गांव में 2 माह पूर्व चोरों ने नकदी समेत लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया था। 



एक ही रात में थाना बौंडी क्षेत्र के भदवानी गाँव निवासी राज कुमार पुत्र शिव नरेश सिंह व अमर सिंह उर्फ लल्लू पुत्र तेज नरायन सिंह के घरों में चोरों ने धावा बोल कर लाखों की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया था। भदवानी गाँव में 4/5 अप्रैल, 2022 की रात में हुई ताबड़तोड़ चोरियों के 2 महीने घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।  पुलिस मामले में अब तक महज जांच-पड़ताल तक ही सीमित रही है।




पीड़ित राज कुमार सिंह ने कहा,''पुलिस बोल रही है की हम सबको पता है की चोर कहा है लेकिन हमको सबूत चाहिए....| पुलिस बोल रही है की जल्द ही हम चोरी का खुलसा कर देंगे।  राजकुमार सिंह ने कहा,''सीओ सब से भी बात हुई थी लेकिन वो भी दो महान से बोल रहे है की रिजल्ट अच्छा आएगा|



गौरतलब है, ''4/5 अप्रैल, 2022 की रात चोरों ने भदवानी गाँव  2 घरों में तांडव मचाया और लाखों की नकदी समेत जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। भदवानी गाँव निवासी राज कुमार पुत्र शिव नरेश सिंह व गाँव निवासी अमर सिंह उर्फ लल्लू पुत्र तेज नरायन सिंह के घरों में चोरों ने बीती रात धावा बोलकर लाखों के जेवर व नकदी लेकर रफूचक्कर हो गये। 



सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई थी और जल्द ही चोरी के खुलासे का आश्वासन दिया था, लेकिन 2 माह बीतने बाद भी अभी तक चोरी का कोई खुलासा नहीं हुआ है।



राज कुमार सिंह ने बताया था कि,'' हम पति पत्नी व बच्चे के साथ छत पर सोये हुए थे व छोटा भाई निर्मल सिंह अपनी पत्नी व बच्चों सहित देवी पाटन मेला गए थे, सुबह चार बजे जब नीचे उतरे तो देखा मुख्य दरवाजा खुला हुआ था ..कमरे का ताला भी टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो गोदरेज का लॉक टूटा हुआ था। जिसमें पत्नी के सारे जेवर व दस हजार नकद राशि गायब मिले व बक्सा सामने जंगल में टूटा पड़ा मिला । उन्होंने यह भी बताया था,''हमारे छोटे भाई ने कुछ जमीन बेचीं थी।उसमें का लगभग एक लाख रुपए नगद व उसके पत्नी के जेवर भी चोर चुरा ले गए।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।