मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

इटावा में भीषण सड़क हादसा: डीसीएम पलटने से 10 श्रद्धालुओं की मौत ,कई लोग घायल, गृह मंत्री शाह और CM योगी ने जताया दुख

इटावा. उत्तर प्रदेश के इटावा में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है| बेटे के जन्म की खुशी पर भगवान के दर्शन और मंदिर में झंडा चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी डीसीएम हादसे का शिकार हो गई| इस स…

इटावा में भीषण सड़क हादसा: डीसीएम पलटने से 10 श्रद्धालुओं की मौत ,कई लोग घायल, गृह मंत्री शाह और CM योगी ने जताया दुख
इटावा में भीषण सड़क हादसा: डीसीएम पलटने से 10 श्रद्धालुओं की मौत ,कई लोग घायल, गृह मंत्री शाह और CM योगी ने जताया दुख | फ़ोटो: TVL News

इटावा. उत्तर प्रदेश के इटावा में शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है| बेटे के जन्म की खुशी पर भगवान के दर्शन और मंदिर में झंडा चढ़ाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी डीसीएम हादसे का शिकार हो गई| इस सड़क हादसा में 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं| ट्रक में करीब 65 यात्री सवार थे। गंभीर रूप से घायलों को सैफई रेफर कर दिया गया है। जांच जारी है। "



जानकारी के मुताबिक आगरा के लाखन मंदिर से डीसीएम से 60-70 लोग मुंडन संस्कार में जा रहे थे| इटावा में झंडा मंदिर मोड़ पर अचानक डीसीएम पलट गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई| मौके पर पुलिस के अधिकारी मौजूद है|




घायल श्रद्धालुओं में अधिक गंभीर होने पर आठ लोगो को सैफई मेडिकल कालेज रेफर किया गया है| सभी श्रद्धालु पिनाहट आगरा के रहने वाले हैं| बताया जा रहा है कि आगरा जिले के रामलीला ग्राउंड पिनाहट के खिड़किया निवासी वीरेंद्र सिंह बघेल के घर पर सात माह पहले बेटे का जन्म हुआ था| बेटे के जन्म की खुशी में परिवार व रिश्तेदारों के साथ लखना कालका मंदिर में झंडा चढ़ाने के लिए शनिवार को घर से डीसीएम में सवार होकर निकले थे|



डीसीएम आगरा-चकरनगर रोड पर कसौआ गांव के सामने अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे स्थित 20 फिट गहरी खाई में जाकर पलट गई| डीसीएम पलटने से उसने सवार सभी महिला- पुरुष श्रद्धालु दब गए और चीख पुकार मच गई| राहगीरों की सूचना पर पहुंची बढ़पुरा पुलिस ने जैसे-तैसे सभी को निकाला और आनन फानन में जिला अस्पताल भेजा गया| जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने 10 श्रद्धालुओं को मृत घोषित कर दिया|अन्य 30 श्रद्धालुओं का इलाज किया जा रहा है| 




इटावा में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं|



मुख्यमंत्री ने जनपद इटावा में हुई एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। महाराज जी ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। CM ने मृतकों के परिजनों को ₹02-02 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश देने के साथ ही अधिकारियों को इस दुर्घटना में घायल सभी व्यक्तियों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।




गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया,''उत्तर प्रदेश के इटावा में हुई सडक दुर्घटना के दुःखद समाचार से आहत हूँ। स्थानीय प्रशासन राहत कार्य में लगा है। इस भीषण हादसे में जिन लोगों ने अपने परिजनों व दोस्तों को खोया है उनकी इस अपूरणीय क्षति पर संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ और घायलों के शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।










tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।