मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अक्टूबर 2026

गोंडा: अवैध अपमिश्रित/नकली शराब बनाकर फर्जी पैकिंग व बोटलिंग करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार, भारी मात्रा में रैपर, QR Code व शराब बरामद

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में अवैध अपमिश्रित/नकली शराब बनाकर फर्जी पैकिंग एवं बोटलिंग करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग का भण्डाफोड़ करते हुए पुलिस ने 5 लोगों ( अश्वनी जायसवाल, गिरजेश सोनी, विजय ज…

गोंडा: अवैध अपमिश्रित/नकली शराब बनाकर फर्जी पैकिंग व बोटलिंग करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार, भारी मात्रा में रैपर, QR Code व शराब बरामद
गोंडा: अवैध अपमिश्रित/नकली शराब बनाकर फर्जी पैकिंग व बोटलिंग करने वाले अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार, भारी मात्रा में रैपर, QR Code व शराब बरामद — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में अवैध अपमिश्रित/नकली शराब बनाकर फर्जी पैकिंग एवं बोटलिंग करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग का भण्डाफोड़ करते हुए पुलिस ने 5 लोगों ( अश्वनी जायसवाल, गिरजेश सोनी, विजय जायसवाल, संजय जायसवाल व कवलजीत सिंह वालिया ) को गिरफ्तार कर लिया है| अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में रैपर, क्यू0 आर0 कोड तथा 120 लीटर शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद।




पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने बताया,''त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अभियान चलाकर अवैध शराब के निष्कर्षण, बिक्री व परिवहन करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षो को दिये थे। जिसके क्रम में थाना मनकापुर पुलिस ने नकली शराब बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए 05 आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध अपमिश्रित/नकली शराब, भिन्न-भिन्न ब्रांड के रैपर व क्यू0आर0कोड0 व परिवहन में प्रयुक्त 01 अदद मोटरसाईकिल इत्यादि बरामद किया गया। 




जामातलाशी के दौरान अभियुक्त अश्वनी जायसवाल, गिरजेश सोनी व विजय जायसवाल के कब्जे से 01-01 अदद नायाजय चाकू भी बरामद हुआ।



पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी अभियुक्तों ने बताया कि नकली शराब बनाने के लिये गोण्डा के संजय जायसवाल द्वारा हम सभी को क्यू आर कोड व शराब कम्पनियों के नकली रैपर, कानपुर के कवलजीत सिंह वालिया जो हमारे साथ मौजूद है| इनके द्वारा हम लोगों को उपलब्ध कराया जाता है| उसी रैपर व वार कोड का प्रयोग कर नकली शराब यूरिया, नौसादर व अन्य नशीले पदार्थों को मिश्रित कर यह अपमिश्रित शराब पंचायत चुनाव के दौरान बिक्री करने लिए बनायी जा रही थी। 




पुलिस ने बताया,'' पकड़े गये कवलजीत सिंह वालिया से कड़ी पूछताछ की गयी तो उसने बताया कि मै यह नकली रैपर कम्पनियों के व क्यूआर कोड को मै दिल्ली व अन्य राज्यों से कोरियर के माध्यम से पैकिंग कराकर मंगाता हूं और भिन्न भिन्न जिलों में इसे अपने एजेन्टों को भेजता हूं| मेरा गोण्डा में एजेन्ट संजय जायसवाल है | जिसे मै पांच हजार क्यूआर कोड 1500 रुपये में भेजता हूं और मेरा एजेन्ट आगे इसे तीन हजार रुपये में दूसरा एजेन्ट विजय जायसवाल नकली शराब बनाने वालों को पांच हजार रुपये में बेचता है और बताया कि यह क्यूआर कोड और रैपर दिल्ली व एनसीआर के कई जिलों में काफी सप्लाई होता है | 




पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया,'दिल्ली की सप्लाई करने वाले कम्पनी व एजेन्टों की तलाश की जा रही है । यह क्यूआर कोड व रैपर अन्य कम्पनियों की तरह असली दिखाने हेतु शीशियों पर चस्पाकर असली की तरह ब्रिकी किया करते है। अभियुक्तगणों को वास्ते रिमांड माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 10 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 अक्टूबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।