इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा में भारी बारिश के दौरान दीवार गिरने से 4 बच्चों की मृत्यु हुई। भारी बारिश के कारण सिविल लाइन इलाके के चंद्रपुरा गांव में कच्चे मकान की दीवार गिरने से 4 नाबालिगों की मौत हो गई है, 2 घायल हुए| हदसे में मरने वाले बच्चो में सगे भाई-बहन है। इनके नाम सिंकू 10 वर्ष, अभि 8 वर्ष, सोनू 7 वर्ष, आरती 5 वर्ष हैं। हादसे में 75 साल की शारदा देवी और 4 साल का ऋषभ गंभीर रूप से घायल हुआ है|
इस हादसे में घायल दादी शारदा देवी और मासूम ऋषभ को उपचार के लिए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है| बच्चों के माता पिता की मौत दो साल पहले हो चुकी हैै। ये बच्चे अपनी बूढ़ी दादी के साथ रह रहे थे।
हादसे के बाद इटावा के जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया| DM अवनीश राय ने कहा, "4 बच्चों की मृत्यु होने की सूचना मिली। एक महिला और एक बच्चा घायल हुए हैं जो अभी ठीक हैं। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि दीवार गिरने की वजह से 4 बच्चों की मृत्यु हुई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद इटावा में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल जाकर राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। दिवंगतों के परिजनों को 4 लाख रुपए की राहत राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं|