नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 5443 नए मामले सामने आए और 5,291 लोग ठीक हुए। पिछले 24 घंटों में, भारत में 5,443 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए गए और 26 मौतें हुईं। इस बात की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को दी। भारत में अब तक कुल 217.11 करोड़(94.72 करोड़ दूसरी डोज और 19.95 करोड़ प्रीकॉशन डोज) टीके लगाए जा चुके हैं|
-बीते चौबीस घंटों में 15,85,343 टीके लगाए गए
-भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 46,342 है
-सक्रिय मामलों की दर 0.10 प्रतिशत है
-स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.71 प्रतिशत है
-बीते चौबीस घंटों में 5,291 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,39,78,271 है
-पिछले 24 घंटों में 5,443 नए मामले सामने आए
-दैनिक सक्रिय मामलों की दर 1.61 प्रतिशत है
-साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 1.73 प्रतिशत है
-अब तक 89.27 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 3,39,060 जांच की गई
देशभर में राष्ट्रव्यापी कोविड 19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी,2021 को प्रांरभ हुआ था। कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त किया जा सके।
देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।
केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की लगभग 203.45 करोड़ (2,03,45,30,125) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं। अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 3.56 करोड़ (3,56,67,110) से अधिक अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्ध है, जिन्हें लगाया जाना है।