मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

दोस्त दोस्त न रहा, प्यार प्यार न रहा तो... इस तरह लिखा गया अंत : दोस्त की प्रेमिका से प्यार करने लगा था युवक, दोस्तों ने मिलकर की थी गोली मारकर हत्या; अब तक 9 लोग हो चुके है गिरफ्तार

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा में 24 फरवरी को हुई 11वीं के छात्र फैज उर्फ आसिफ हत्या मामले में मुख्य आरोपी सहित दो और हत्यारोपियों को को आलाकत्ल असलहा सहित गिरफ्तार किया गया| साथ ही इस मामले में नया ख…

दोस्त दोस्त न रहा, प्यार प्यार न रहा तो... इस तरह लिखा गया अंत : दोस्त की प्रेमिका से प्यार करने लगा था युवक, दोस्तों ने मिलकर की थी गोली मारकर हत्या; अब तक 9 लोग हो चुके है गिरफ्तार
दोस्त दोस्त न रहा, प्यार प्यार न रहा तो... इस तरह लिखा गया अंत : दोस्त की प्रेमिका से प्यार करने लगा था युवक, दोस्तों ने मिलकर की थी गोली मारकर हत्या; अब तक 9 लोग हो चुके है गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा में 24 फरवरी को हुई 11वीं के छात्र फैज उर्फ आसिफ हत्या मामले में मुख्य आरोपी सहित दो और हत्यारोपियों को को आलाकत्ल असलहा सहित गिरफ्तार किया गया|  साथ ही इस मामले में नया खुलासा भी हुआ है|  फैज उर्फ आसिफ हत्या मामले त्रिकोणीय प्रेम संबंधों का मामला सामने आया। 20 तारीख को हुए झगड़े का बदला लेने के लिए बल्कि फैज ने अपने दोस्त की प्रेमिका के साथ संबंध बना लिये थे..इसी के चलते युवक ने दोस्तों संग मिलकर फैज की हत्या की थी| उसे हत्या करने वालों ने तीन गोली मारी थी।



मामले में पुलिस ने आज दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया| इससे पहले पुलिस ने सोमवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। तीन को जेल भेजा गया था, एक को नाबालिग होने की वजह से सुधारगृह भेजा गया था। इसके अलावा तीन वह लोग पकड़े गए थे, जिन पर आरोपियों को शरण देने का आरोप था।



इटावा पुलिस ने बताया कि,24 फरवरी को थाना सिविल लाइन क्षेत्रांतर्गत लाइन सफारी के सामने यवक के शव मिलने की घटना का सफल अनावरण करते हुए मुख्य आरोपी उमैर खान सहित घटना में सलिप्त 1 अन्य अभियक्त को गिरफ्तार किया गया। 



बताया जाता है कि उमैर खान और फैज एक ही युवती से प्यार करते थे। उमैर खान के संबंध महिला से पहले थे लेकिन इसी बीच फैज भी महिला को प्यार करने लगा। इस बात की जानकारी उमैर खान को लगी तो..उमैर खान ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर फैज के साथ झगडा व मारपीट की| इसके बाद उमैर ने दोस्तों के साथ मिलकर फैज को रास्ते से हटाने के लिए प्लान बनाया। 23 फरवरी को फैज को बुलाया। उसे  लाइन सफारी के पास ले जाकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।


इटावा पुलिस ने बताया कि,थाना सिविल लाइन पुलिस को 24 फरवरी को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि लाइन सफारी रोड पर एक शव क्षत-विक्षप्त हालत में पड़ा है। सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारियों, थाना सिविल लाइन पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया एवं घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। 



24 फरवरी को मृतक के पिता सलीम पुत्र अच्छन द्वारा थाना सिविल लाइन पर तहरीर दी गयी कि उसके पुत्र फैज वारसी उर्फ आसिफ की उमर, असद, विरासत अली, फरद उर्फ मुन्ना, अल्फेश, इरशाद, फरदीन, जीशान,रिजवान तथा खादिम अब्बास द्वारा पुरानी रंजिश के चलते हत्या कर दी। वादी की तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाइन पर 10 नामदजों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया तथा विवेचना के क्रम में धारा 120 बी भादवि की बढोत्तरी की गयी एवं एक अन्य अभियुक्त शाहरुख खान उर्फ सल्लू पुत्र छोटे खान प्रकाश में आया है




 इटावा पुलिस मुताबिक',''घटना का गंभीरता से संज्ञान लेते हु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा घटना के सफल अनावरण हेतु क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना सिविल लाइन से पुलिस टीम गठित की गयी। पुलिस टीम द्वारा घटना के संबंध में इलैक्ट्रोनिक एवं मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि मृतक फैज वारसी उर्फ आसिफ की हत्या रंजिश के चलते उपरोक्त लोगों द्वारा की गयी है। जिसके क्रम में दिनांक 27.02.2022 को पुलिस टीम द्वारा 04 अभियुक्तों एवं दिनांक 28.02.2022 हत्या की घटना में प्रकाश में आये 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था एवं घटना के मुख्य आरोपी एवं शेष अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम प्रयासरत थी। 


https://www.thevirallines.net/etawah-news-uttar-pradesh-faiz-murder-case-exposed-4-accused-arrested 



इटावा पुलिस ने बताया कि,''इसी क्रम में आज दिनांक 04.03.2022 को मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना सिविल लाइन पुलिस टीम द्वारा मुख्य आरोपी उमैर पुत्र वलीमोहम्मद को पक्का बाग चौराहा से गिरफ्तार कर लिया गया।



फैज वारसी ने मेरी महिला मित्र के साथ प्रेम संबंध बना लिये थे

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त उमैर खान द्वारा बताया गया कि मृतक फैज वारसी उर्फ आसिफ मेरा मित्र था। मृतक फैज वारसी ने मेरी महिला मित्र के साथ प्रेम संबंध बना लिये थे इसी का बदला लेने हेतु मेरे द्वारा योजनाबद्ध तरीके से षडयंत्र रचकर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनांक 23.02.2022 को लाइन सफारी के पास फैज वारसी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। 



तमंचा अपने साथ गुड्डा से लिया था

गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया कि हत्या में प्रयुक्त तमंचा मैने अपने एक अन्य साथी शकील उर्फ गुड्डा से लिया था। जिसे मेरे द्वारा घटना कारित करने के उपरान्त उसको वापस कर दिया था। अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा एवं कारतूस उपलब्ध कराने वाले युवक शकील उर्फ गुड्डा को गिरफ्तार कर लिया गया एवं उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त 01 तमंचा 315 बोर एवं 02 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस बरामद किया गया।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।