मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

अखिलेश यादव का काशी में रोड शो: सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, .... महंगाई से अवाम को मुक्ति दिलाएंगे....प्रदेश में विकास की गंगा बहाएंगे

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाराणसी में रोड शो किया। पहले आज ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने काशी विश्वनाथ में सा…

अखिलेश यादव का काशी में रोड शो: सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, .... महंगाई से अवाम को मुक्ति दिलाएंगे....प्रदेश में विकास की गंगा बहाएंगे
अखिलेश यादव का काशी में रोड शो: सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, .... महंगाई से अवाम को मुक्ति दिलाएंगे....प्रदेश में विकास की गंगा बहाएंगे | फ़ोटो: TVL News

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाराणसी में रोड शो किया। पहले आज ही कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने काशी विश्वनाथ में साधना की फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो किया। इसके बाद अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मेगा शो करने के लिए काशी की संकरी गलियों में उतरे हैं। वे समाजवादी रथ पर सवार होकर रोड शो कर रहे हैं। रात 8 बजे उन्होंने सिगरा स्थित भारत माता मंदिर से रोड शो शुरू किया। वहीं, अखिलेश यादव के समर्थन में सपा कार्यकर्ता बुलडोजर लेकर पहुंचे हैं।



समाजवादी पार्टी -महंगाई से अवाम को मुक्ति दिलाएंगे

प्रदेश में विकास की गंगा बहाएंगे 

10 मार्च आ रहे हैं अखिलेश 


.......

काशी में लहर बड़ी करारी है

 साइकिल सब पर भारी है

10मार्च आ रहे हैं अखिलेश......समाजवादी पा???्टी



समाजवादी-गठबंधन के पक्ष में जनता का प्रबल समर्थन देखकर भाजपा नेता घबराहट में है

इससे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज मऊ, गाजीपुर और चंदौली में विशाल जनसभाओं को सम्बोधित किया जिनमें अभूतपूर्व भीड़ जुटी। अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा के ये चुनाव देश को बनाने, किसानों, व्यापारियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के सम्मान और संविधान तथा लोकतंत्र को बचाने के लिए हो रहे हैं। ये चुनाव उत्तर प्रदेश को बदहाली से खुशहाली की ओर ले जाने के लिए है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी, गठबंधन के पक्ष में जनता का प्रबल समर्थन देखकर भाजपा नेता घबराहट में है। उनकी भाषा और व्यवहार बदल गया है। खिसियाहट में समाजवादी पार्टी और उसके नेताओं पर हमले कर रहे हैं पर सच्चाई यह है कि जनता ने भाजपा को वोट की चोट देने का मन बना लिया है।



प्रदेश की जनता भाजपा के झूठ और झूठे लोगों का सफाया कर रही

यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के झूठ और झूठे लोगों का सफाया कर रही है। भाजपा के लोग गंगा जी में स्नान करने के बाद और गंगाजल हाथ में लेने के बाद भी झूठ बोलते हैं। भाजपा के छोटे नेता छोटा झूठ, बड़े नेता बड़ा झूठ, सबसे बड़े नेता सफेद झूठ बोलते हैं। भाजपा ने किसानों, नौजवानों, छात्रों को धोखा दिया। महंगाई, बेरोजगारी बढ़ा दी। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। किसानों की फसलों का सही मूल्य नहीं मिला। किसानों को खाद के लिए लाइन लगना पड़ा लेकिन खाद नहीं मिली, खाद की बोरी से 5 किलो यूरिया खाद चोरी हो गई।



BJP सरकार में नौजवानों की नौकरियां छिन गई

यादव ने कहा कि इसी तरह से भाजपा ने नौजवानों को नौकरी और रोजगार देने का झूठा वादा किया। इस सरकार में नौजवानों की नौकरियां छिन गई। सपा गठबंधन की सरकार में किसानों की सभी फसलों की खरीद एमएसपी पर होगी। सिंचाई पूरी तरह से फ्री होगी। किसानों को 2 बोरी डीएपी और 5 बोरी यूरिया दिया जाएगा। फसलों की खरीद के लिए मंडी बनाई जाएगी। बीएड, बीपीएड, टेट, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रोजगार सेवकों को समायोजित किया जाएगा। नौजवानों को पुलिस में भर्ती करके वर्दी पहनाई जाएगी। प्रदेश में 11 लाख रिक्त सरकारी पदों पर नौजवानों की भर्ती करेंगे। भाजपा ने तीन काले कानून लाकर किसानों की जमीन और फसलों को छीनने की साजिश रची। किसानों को अपमानित किया। तीन काले कानूनों के खिलाफ आंदोलन में 700 किसान शहीद हो गए। 



किसान और नौजवान भाजपा को माफ नहीं साफ कर देगा

इसी तरह से नौकरी और रोजगार मांगने पर नौजवानों को भाजपा सरकार ने लाठियों से पिटवाया। किसान और नौजवान भाजपा को माफ नहीं करेगा साफ कर देगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली दिया था। भाजपा सरकार ने इस योजना को खत्म कर दिया। सपा सरकार बनने पर जहां हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी वहीं बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली की व्यवस्था की जाएगी। समाजवादी सरकार में दूध प्लांट भी लगाएंगे। बस अड्डा बनाएंगे। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर मऊ और आजमगढ़ के बीच बुनकरों के लिए बाजार बनाएंगे। उनके सामानों की प्रदर्शिनी भी आयोजित करेंगे। 



भाजपा सरकार में हर वर्ग का नुकसान हुआ, किसानों की फसल अन्ना पशु चर गए

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग का नुकसान हुआ है। किसानों की फसल अन्ना पशु चर गए। पूरे प्रदेश में कई किसानों की सांड के हमले में मौतें हो गई। इसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। बाबा मुख्यमंत्री गर्मी निकालने की बात करते हैं। समाजवादी सरकार में नौकरी निकालेंगे। शिक्षकों की भर्ती निकालेंगे। राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करेंगे। गरीबों को 5 साल तक मुफ्त राशन देंगे। मुफ्त राशन के साथ सरसों का तेल, घी, मिल्क पाउडर और चीनी भी देंगे। पुलिस मे डायल 100 की गाड़ियों को बढ़ाकर कानून व्यवस्था को और मजबूत करेंगे। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार करेंगे। एंबुलेंस की गाड़ियों को बढ़ाएंगे। छात्रों को लैपटॉप देंगे। 



भाजपा ने हर वर्ग से झूठा वादा किया

यादव ने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग से झूठा वादा किया। कोई वादा पूरा नहीं किया। घरेलू गैस सिलेंडर पांच साल पहले चार सौ रुपए का था, आज एक हजार रुपये का हो गया। भाजपा सरकार ने डीजल, पेट्रोल और गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर तेल कंपनियों को जमकर मुनाफाखोरी कराई। गरीबों की जेब काटकर अमीरों की तिजोरी भरने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार डबल हो गया। प्रदेश की जनता भाजपा का सफाया करके उसे जवाब दे रही है। उन्होंने कहा कि जब से पीला रंग साथ आया भाजपाईयों के छक्के छूट गए हैं। पीले रंग से वे घबराने लगे हैं। अब पहले के छः चरणों की तरह सातवें चरण में भी भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा।



जनता ने भाजपा की खटिया खड़ी कर दी है

 जहूराबाद में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नेता इतने अहंकार और घमण्ड में है कि जनता का गुस्सा नहीं समझ पा रहे हैं। जनता ने भाजपा की खटिया खड़ी कर दी है। वाराणसी में ओमप्रकाश राजभर और कुशीनगर में स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला किया गया। उन्होंने कहा यह लड़ाई बहुत लम्बी है। बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर, डॉ0 लोहिया, चौधरी चरण सिंह से लेकर अभी तक यह लड़ाई जारी है। सभी लोग भाजपा से सावधान रहे। 


प्रदेश में गठबंधन की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने जा रही है

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश में गठबंधन की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने जा रही है। अब श्री अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने से कोई रोक नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि किसानों को अन्याय से निजात दिलाने के लिए, गरीबों के मुफ्त इलाज के लिए, 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त देने के लिए और 6 माह के भीतर जातीय जनगणना कराने के लिए अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री बनना जरूरी है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।