मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम सिंह यादव, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Mulayam Singh Funeral: देश के रक्षा मंत्री व उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे और आठ बार विधायक व सात बार सांसद रहने वाले ‘धरती पुत्र’ मुलायम सिंह यादव मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। समाजव…

पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम सिंह यादव, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम सिंह यादव, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार | फ़ोटो: TVL News

Mulayam Singh Funeral:  देश के रक्षा मंत्री व उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे और आठ बार विधायक व सात बार सांसद रहने वाले ‘धरती पुत्र’ मुलायम सिंह यादव मंगलवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। समाजवादी पार्टी के संस्थापक व सरंक्षक मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव सैफई में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। अखिलेश यादव ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। उनके अंतिम संस्कार में कई दिग्गज पहुंचे। 




सैफई में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा,'' जिन्होंने (मुलायम सिंह यादव) समाज में एक लंबे समय तक सामाजिक और राजनीतिक जीवन में जनता का विश्वास और भरोसा जीता...उनके जाने से आज देश दुखी है|



रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,''मुलायम सिंह यादव से हमारे बहुत अच्छे रिश्ते थे। मुलायम सिंह जी को धरती से जुड़ा हुआ नेता माना जाता था। उनके जाने से भारत की राजनीति को बहुत बड़ी क्षति हुई है|



मुलायम सिंह यादव पंचतत्व में विलीन, अखिलेश यादव ने दी मुखाग्नि

समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का उनके पैतृक नि???ास स्थान सैफई में अंतिम संस्कार हो गया। वह पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। 



04: 06 PM · Oct 11, 2022

उत्तर प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार सैफई में किया गया। इस दौरान लोगों ने नेताजी अमर रहे के नारे भी लगाए। अखिलेश यादव ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इस दौरान मुलायम से सभी भाई, भतीजे, परिवार के करीबी लोगों समेत पक्ष और विपक्ष के नेता मौजूद रहे। मुखाग्नि देते ही चारों ओर ‘जब तक सूरज चांद रहे, नेताजी आपका नाम रहेगा’ के नारे गूंजने लगे।



03:56 PM · Oct 11, 2022

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पीएसपी प्रमुख शिवपाल यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में मौजूद हैं।



03:50 PM · Oct 11, 2022

उत्तर प्रदेश: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पैतृक गांव सैफई पहुंचे।



03:41 PM · Oct 11, 2022

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पैतृक गांव सैफई पहुंचे।



02:55 PM · Oct 11, 2022

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए जाया जा रहा है। अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ा।



12:46 PM · Oct 11, 2022

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा,''अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा कमलनाथ जी और मुझे मुलायम सिंह यादव जी के अंतिम यात्रा में शामिल होने का निर्देश प्राप्त हुआ है। उसी के तहत मैं अभी भोपाल में कमलनाथ जी के पास जाऊंगा फिर वहां से उनके साथ सैफई जाऊंगा|



12:45 PM · Oct 11, 2022:

उत्तर प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ अंतिम संस्कार से पहले की विधियां की।



12:01 PM · Oct 11, 2022: चंद्रबाबू नायडू ने दी श्रद्धांजलि

तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने उत्तर प्रदेश के सैफई में पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह को अंतिम सम्मान दिया।



11:22 AM · Oct 11, 2022

प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव, समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव, भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी और अन्य नेताओं और आम लोगों ने मुलायम सिंह यादव को अंतिम श्रद्धांजलि दी।



11:02 AM · Oct 11, 2022

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को नुमाइश ग्राउंड पंडाल में लाया गया।



10:03 AM · Oct 11, 2022

समाजवादी पार्टी  के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव सैफई में कई सारी व्यव्स्थाएं जैसे- कई हेलीपैड, वाटर प्रूफ पंडाल और एक अभूतपूर्व पुलिस बंदोबस्त की गई है। दोपहर को दिवंगत नेता का अंतिम संस्कार होगा।



10 AM · Oct 11, 2022

कांग्रेस की तरफ से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।



09:58 AM · Oct 11, 2022:

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर को नुमाइश ग्राउंड पंडाल में ले जाया जा रहा है। रास्ते में उनके दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा।


09:50 AM · Oct 11, 2022

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार आज सैफई गांव में उनके पैतृक आवास पर होगा। अंतिम संस्कार में रक्षा मंत्री, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। 



समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान सहित कई नेता उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक गांव सैफई पहुंचे। 



09:30 AM · Oct 11, 2022

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का आज उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार होगा। सोमवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका  निधन हो गया था। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।