इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा में पिलखर क्षेत्र के पास एनएच-19 पर एक निजी यात्री बस के डम्पर से टकरा जाने से 5 यात्री घायल हुए। हादसे के समय बस में करीब 60 यात्री सवार थे। सभी घायलों को उपचार के लिए डॉक्टर भीमराव आंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
बुधवार सुबह तड़के ,इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिलखर के पास नेशनल हाईवे-91 पर शताब्दी ट्रैवल की बस अज्ञात डंपर से टकरा गई। बताया जा रहा है कि शताब्दी बस के चालक को नींद की झपकी आ गई। जिसके बाद में बस आगे चल रहे डंपर से टकरा गई।
इस हादसे में बस में सवार 5 यात्री- 55 वर्षीय अशोक मिश्रा निवासी बर्रा कानपुर; 27 वर्षीय प्रतिभा शुक्ला पत्नी विपिन पांडे निवासी फजलगंज कानपुर; 30 वर्षीय रोबिन पुत्र छोटेलाल (30) वर्ष निवासी नंद ग्राम गाजियाबाद और 27 वर्षीय जॉन सी पुत्र बबलू (20) निवासी सेक्टर-15 नोएडा, गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिनमें से दो गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल हॉस्पिटल में रिफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी पट इकदिल पुलिस और क्षेत्राधिकारी नगर मौके पर पहुंचे |
जिला अस्पताल चिकित्सक सौरभ गुप्ता ने बताया, "थाना इकदिल के पिलखर नहर के आगे एक ट्रक और बस की टक्कर से 5 लोग घायल हुए। 3 को भर्ती कर 2 को सैफई रेफर कर दिया गया।"