मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

“...खाने पर अप्रत्यक्ष कर लगा रही भाजपा”: घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर अखिलेश

नई दिल्ली: होली से पहले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर विपक्ष ने मोदी सरकार पर हमला बोला है| समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अ…

“...खाने पर अप्रत्यक्ष कर लगा रही भाजपा”: घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर अखिलेश
“...खाने पर अप्रत्यक्ष कर लगा रही भाजपा”: घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर अखिलेश | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: होली से पहले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर विपक्ष ने मोदी सरकार पर हमला बोला है| समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि,“ भाजपा घरेलू व कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाकर खाने पर अप्रत्यक्ष कर लगा रही है|


अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि,“ भाजपा घरेलू व कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाकर खाने पर अप्रत्यक्ष कर लगा रही है। कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से हर तरह का उत्पादन महँगा होगा, लागत बढ़ेगी तो उत्पादों के दाम भी बढ़ेंगे। जो नौकरीपेशा बच्चे बाहर से मंगाए टिफ़िन और खाने पर निर्भर करते हैं, ये उनकी जेब पर भी डाका है।



समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा, "योगी जी फ्री गैस सिलेंडर की बात हो रही थी ,जो अब तक आपने दिया नहीं जबकि 1 होली 1 दीवाली बीत गई और दूसरी होली सर पर है लेकिन होली से पहले BJP सरकार ने घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दामों में 50₹ और कॉमर्शियल में 350₹ की बढ़ोत्तरी कर जनता की कमर तोड़ दी। कुछ तो शर्म कीजिए...



वहीँ, घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम बढ़ाने पर यूपी कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि,“होली के रंग से पहले LPG की महंगाई ने चूना लगा दिया है। अब घरेलू LPG 50 रु. तो कमर्शियल 350 रु. महंगा हो गया। महंगाई की इस मार ने गरीबों के चूल्हे का रंग फीका कर दिया। मगर मजाल जो सरकार एक लफ्ज़ भी बोल दे।



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि,“भाजपा सरकार ने होली के ठीक पहले सिलेंडर के दाम फिर बढ़ा दिए। 2014 से सरकार ने सिलेंडर के दाम 175% तक बढ़ाए हैं कांग्रेस सरकार में सिलेंडर 400 रु का था, राजस्थान की कांग्रेस सरकार 500 रु में सिलेंडर दे रही है| प्रधानमंत्री जी बताइए, तब आपकी सरकार इस तरह जनता को क्यों लूट रही है?




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 मार्च 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।