मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

इटावा: पत्नी को गोलियों से छलनी करने वाला हत्यारोपी पति गिरफ्तार

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के थाना फ्रेण्ड्स कालोनी क्षेत्र में हुई महिला की गोली मारकर हत्या करने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है| महिला सपना यादव हत्याकांड में पुलिस ने आज, 22 अगस्त, 2…

इटावा: पत्नी को गोलियों से छलनी करने वाला हत्यारोपी पति गिरफ्तार
इटावा: पत्नी को गोलियों से छलनी करने वाला हत्यारोपी पति गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के थाना फ्रेण्ड्स कालोनी क्षेत्र में हुई महिला की गोली मारकर हत्या करने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है| महिला सपना यादव हत्याकांड में पुलिस ने आज, 22 अगस्त, 2022 को हत्यारे पति सतीश कुमार गिरफ्तार कर लिया है| रिटायर्ड फौजी सतीश कुमार ने 17 अगस्त को गृहक्लेश के चलते पत्नी सपना यादव की गोली मारकर हत्या की थी|



17 अगस्त को  डायल-112 के माध्यम से थाना फ्रेंडस कालोनी पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के तलसी अडडा में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है| इस सचना पर तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा एवं अन्य अधिकारियों,थाना फ्रेंड्स कॉलोनी फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया गया। मृतका की पहचान सपना यादव पत्नी सतीश कुमार निवासी तुलसी अड्डा के रूप में की गयी।



हत्या के संबंध में मृतका की बहन संगीता पत्नी स्व0 राकेश बाबू निवासी ग्राम पुर्वा हरचन्दी थाना विधूना जनपद औरैया द्वारा तहरीरी सूचना दी कि उसकी बहन मृतका सपना यादव को उसका पति सतीश कुमार, जेठ स्वेदश कुमार, बृजेश कुमार, सास लक्ष्मी देवी, ननद विमलेश कुमारी द्वारा दहेज को लेकर प्रताडित करते थे। दिनांक 17.08.2022 को मेरी बहन के पति सतीश कुमार द्वारा मेरी बहन से सोने की जंजीर मांगी, मेरी बहन द्वारा जंजीर न देने पर सतीश कुमार द्वारा मेरी बहन सपना को पिस्टल से गोली मारकर हत्या कर दी।



संगीता की तहरीर के आधार पर तत्काल थाना फ्रेण्ड्स कालोनी पर 5 लोगों के खिलाफ पंजीकृत किया गया था। 



 पुलिस ने बताया,'' सपना यादव की हत्या की घटना के सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना फ्रेण्ड्स कालोनी से पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीमों द्वारा हत्यारोपी की गिरफ्तारी हेतु इलेक्ट्रोनिक एवं मैनूअल साक्ष्यों के आधार पर संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी ।इसी क्रम में आज मुखबिर की सूचना के आधार पर हत्यारोपी सतीश कुमार को थाना क्षेत्रान्तर्गत लकी ढाबा से गिरफ्तार किया गया । 



 पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सतीश ने बताया कि गृह कलह को लेकर उसने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी, और मौके से फरार हो गया था|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।