मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टैंकर ने बस को पीछे से मारी टक्कर, 2 लोगों की मौत, 2 की स्थिति नाजुक

इटावा: यूपी में इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक टूरिस्ट बस को टैंकर ने टक्कर मार दी| हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई| जबकि 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए| जिसमें से दो की हा…

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टैंकर ने बस को पीछे से मारी टक्कर, 2 लोगों की मौत, 2 की स्थिति नाजुक
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टैंकर ने बस को पीछे से मारी टक्कर, 2 लोगों की मौत, 2 की स्थिति नाजुक — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

इटावा:  यूपी में इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक टूरिस्ट बस को टैंकर ने टक्कर मार दी| हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई| जबकि 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए| जिसमें से दो की हालत नाजुक है| यह हादसा इटावा के उसराहार इलाके के पास हुई। 



बस में सवार यात्री कर्नाटक से तीर्थ यात्रा पर निकले थे और मथुरा-वृंदावन से वाराणसी काशी विश्वनाथ और अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे| घटना के बाद ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया और चालक-परिचालक फरार हो गए हैं| पुलिस ने घायलों का उपचार शुरू कराया| 



पुलिस के मुताबिक,''मृतक ओम प्रकाश यादव लखनऊ के ठाकुरगंज का निवासी था जबकि शहबाज खालिद अलीगंज का रहने वाला था। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। 



इटावा के SSP जय प्रकाश सिंह ने बताया,''आगरा की ओर से लखनऊ की तरफ़ एक बस जा रही थी। उस बस को पीछे से एक टैंकर ने टक्कर मारी। घटना में 2 लोगों की मृत्यु हुई। 2 की स्थिति नाज़ुक हैं। कुल 10 लोग घायल हुए। पुलिस पूरा सहयोग कर रही है। अस्पताल में घायलों का अच्छा इलाज किया जा रहा है|



 जानकारी के अनुसार,''थाना चौबिया क्षेत्र के अंतर्गत चैनल नंबर 113 पर आगरा से लखनऊ की तरफ कोल्हापुर-कर्नाटक की बस करीब 50 श्रद्धालुओं को लेकर बनारस जा रही थी| बस को सिद्धेश्वर ट्रांसपोर्ट का चालक महादेव चला रहा था| ग्राम अगूपुर-गोपालपुर के पास जैसे ही बस पहुंची, तभी चालक ने किसी वजह से बस को साइड में रोक दिया| इसी समय पीछे से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी| इससे बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया| ट्रक टक्कर मारने के बाद डिवाइडर पर चढ़ गया|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?

लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।