कानपुर: प्रमाणपत्रों में हेराफेरी करके फर्जी पासपोर्ट तैयार करने के मामले में पुलिस ने एक और अभियुक्त को दबोच लिया है। थाना कर्नलगंज पुलिस ने प्रमाणपत्रों में हेराफेरी करके फर्जी पासपोर्ट तैयार करने के मामले में एक और अभियुक्त को दबोच लिया है। इसके पहले थाना कर्नलगंज पुलिस 2 अभियुक्तों को जेल भेज चकी है।
बधवार को जीटी रोड अफीम कोठी से करीब 50 मी0 पहले गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विपिन कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 मिठाईलाल गुप्ता नि0भगवानपुर थाना लंका वाराणसी जनपद वाराणसी के रूप में हुई।
पूछताछ में विपिन ने बताया कि फर्जी मार्कशीट तैयार कर कानपुर में वसीम व दानिश को देता था। जब वसीम अली इस पासपोर्ट मामले पकडा गया तो डर के कारण मैने सभी फर्जी मार्कशीट व कागजात जो मेरे पास थे जलाकर नष्ट कर दिये है|
अभियुक्त पर मु0अ0सं0 14/22 धारा420/467/468/471/472/120बी भादवि दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 प्रेम शंकर, उ0नि कमलेश पटेल, का0 नीरज, का0 प्रदीप सिंह,का0 बलवेन्द्र पाल, का0 राहुल वर्मा शामिल रहे।