मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 76000 और निफ्टी 23,000 अंक के नीचे

विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और व्यापार युद्ध की आशंकाओं के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई।बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 274.56 अंक की गिरावट के साथ…

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 76000 और निफ्टी 23,000 अंक के नीचे
शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 76000 और निफ्टी 23,000 अंक के नीचे | फ़ोटो: TVL News


विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और व्यापार युद्ध की आशंकाओं के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई।


बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 274.56 अंक की गिरावट के साथ 76,019.04 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 78.45 अंक फिसलकर 22,993.35 अंक पर रहा।


शुरुआती सौदों के बाद दोनों में और गिरावट आई और निफ्टी 156.40 अंकों की गिरावट के साथ 23,000 अंक से नीचे 22,915.40 पर आ गया।


सेंसेक्स भी 645.04 अंकों की गिरावट के साथ 76,000 अंक के स्तर से नीचे 75,668.97 पर आ गया।


बीएसई सेंसेक्स में पिछले पांच सत्र में 2,290.21 अंक या 2.91 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि निफ्टी 667.45 अंक या 2.81 प्रतिशत लुढ़का है।


सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, जोमैटो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, आईटीसी और अदाणी पोर्ट्स के शेयर में सबसे अधिक गिरावट आई।


टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर लाभ में रहे।


एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा जबकि जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे।


अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.74 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।