मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Chhaava Advance Booking: रिलीज से पहले बिकीं लाखों टिकटें, शानदार एंट्री के लिए तैयार 'छावा'

रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' Chhaavaसिनेमाघरों में धमाकेदार एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मेकर्स ने इस बार थोड़ा अलग गेम खेला हैऔर एक्शन और थ्रिलर से भरपूर इस पीरियड ड्रामा फिल्म को 14 फरवर…

Chhaava Advance Booking: रिलीज से पहले बिकीं लाखों टिकटें, शानदार एंट्री के लिए तैयार 'छावा'
Chhaava Advance Booking: रिलीज से पहले बिकीं लाखों टिकटें, शानदार एंट्री के लिए तैयार 'छावा' | फ़ोटो: TVL News


रश्मिका मंदाना की फिल्म 'छावा' Chhaavaसिनेमाघरों में धमाकेदार एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार है। मेकर्स ने इस बार थोड़ा अलग गेम खेला है


और एक्शन और थ्रिलर से भरपूर इस पीरियड ड्रामा फिल्म को 14 फरवरी (वेलेंटाइन डे) के दिन रिलीज करने का फैसला किया है। एडवांस बुकिंग खुलने के बाद से ही फैंस भारी संख्या में टिकट खरीद रहे हैं


और रिलीज से 2 दिन पहले 'छावा' Chhaava की 2 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं। अगले दो दिनों में यह आंकड़ा दोगुना हो सकता है और फिर ऑन द स्पॉट बुकिंग के चलते कारोबार में उछाल आएगा।


अब तक उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर सैंंकलक ने एक रिपोर्ट में बताया है कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही देशभर में 7 करोड़ 21 लाख रुपये की कमाई कर ली है।


यानी अब तक बिक चुकी टिकटों के आधार पर फिल्म को 7 करोड़ की ओपनिंग मिलनी तय है। लेकिन यह संख्या यहीं नहीं रुकने वाली है, क्योंकि रिलीज में अभी कुछ समय बाकी है और इस दौरान बुकिंग बढ़ने की पूरी संभावना है।


ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो 'छावा' Chhaava पहले दिन 18 से 20 करोड़ का बिजनेस करेगी, लेकिन क्या यह अपनी इस रफ्तार को जारी रख पाएगी?


यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म टीजर रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में है।


मेकर्स ने फिल्म को सिर्फ हिंदी में रिलीज करने का फैसला किया है, लेकिन इसमें भी इसे 2डी, आईमैक्स, 4डीएक्स और आईसीई फॉर्मेट में देखने का ऑप्शन दिया जाएगा।


मेकर्स ने पहले दिन कुल 7446 शो चलाने का फैसला किया है, लेकिन इसमें भी ज्यादातर स्क्रीन 2डी फॉर्मेट में बुक हो चुकी हैं।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।