मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

फर्रुखाबाद न्यूज़ : फर्रुखाबाद में नो हेलमेट नो फ्यूल के अंतर्गत की गई कार्यवाही

जनपद के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी यातायात सुश्री ऐश्वर्या उपाध्याय ,एआरटीओ प्रशासन वी एन चौधरी, एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत तथा थाना अध्यक्ष फतेहगढ़ की टीम द्व…

फर्रुखाबाद न्यूज़ : फर्रुखाबाद में नो हेलमेट नो फ्यूल के अंतर्गत की गई कार्यवाही
फर्रुखाबाद न्यूज़ : फर्रुखाबाद में नो हेलमेट नो फ्यूल के अंतर्गत की गई कार्यवाही | फ़ोटो: TVL News


जनपद के जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी यातायात  सुश्री ऐश्वर्या उपाध्याय ,एआरटीओ प्रशासन वी एन चौधरी, एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत तथा थाना अध्यक्ष फतेहगढ़ की टीम द्वारा नगर के पेट्रोल पंप पर औचक जांच की गई तथा बिना हेलमेट पेट्रोल लेने आने वाले 22 दो पहिया चालकों के चालान किए गए तथा उन पर एक लाख 80 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया । कार्यवाही के दौरान जिला पूर्ति कार्यालय का स्टाफ भी  मौजूद रहा।


भविष्य में भी प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा जनपद के विभिन्न पेट्रोल पंप पर इस प्रकार की कार्यवाही की जाएगी। उल्लेखनीय है कि जनपद में 26 जनवरी 2025 से नो हेलमेट नो फ्यूल की नीति लागू है परंतु इस आशय की शिकायतें प्राप्त हो रही थी कि कतिपय  वाहन चालक पेट्रोल पंप के स्टाफ पर दबाव बनाते हैं ऐसी स्थिति में उचित पुलिस फोर्स के माध्यम से कार्यवाही की गई है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।