फर्रुखाबाद: यूपी के फर्रुखाबाद जिले से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक शिक्षा के मंदिर स्कूल में शराब पीकर पहुंच गया और जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया| फर्रुखाबाद जिले के राजेपुर के ब्लॉक के एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल शराब पीकर टुन्न हो कर नशे में झूमते-झूमते स्कूल पहुंचे गए और जमकर बवाल काट दिया। नशा इतना था कि प्रधानाध्यापक ने बच्चों के सामने अपने कपड़े भी उतार दिए और स्कूल के बरामदे में सो गए......मास्टर साहब ने उल्टी तक कर दी | .मास्टर साहब के इस बर्ताव को देखकर स्कूल के बच्चे सहम गए। मास्टर साहब की इस शर्मनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो का संज्ञान लेते हए नशेड़ी प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया है।
पूरा मामला राजेपुर विकास खण्ड के परमापुर प्राथमिक विद्यालय का है| घटना बुधवार 17 अगस्त, 2022 की बताई जा रही है। परमापुर प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक अनंत राम बुधवार को नशे में धुत होकर स्कूल गए और हंगामा करने लगे। स्कूल के बच्चे प्रधानाध्यापक के इस बर्ताव को देखकर डर गए...फिर नशे में उसने अपने कपड़े उतार दिए और जमीन पर लेट गए। किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। खंड शिक्षाधिकारी ने जब वायरल हुए वीडियो की पड़ताल कराई तो इस बात की पुष्टि हुई। उन्होंने बीएसए को रिपोर्ट दी। बीएसए ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक अनंतराम को सस्पेंड कर दिया है।
ग्रामीणों के अनुसार,''परमापुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक अनंत राम अक्सर शराब पीता है| अक्सर प्रिंसिपल साहब नशे में होकर स्कूल पहुंच जाते हैं। लेकिन बुधवार को मास्टर साहब अनंत राम की कुछ ज्यादा ही हो गई...नशे में मास्टर साहब अनंत राम ने अपना पैंट उतार कर एक तरफ रख दिया और बरामदे में ही लेट गए। वहीं गाली गलौज करने लगे। शोर शराबा सुन छात्र छात्राएं परेशान होकर स्कूल से बाहर आ गए। वहीं गांव के लोग स्कूल में जा पहुंचे उन्होंने प्रधानाध्यापक से बात की।
इस पर जब वह उठाकर जाने लगे तो ....मास्टर साहब के कदम साथ नहीं दे रहे थे...कदम लडखड़ा रहे थे। उनसे ठीक से चला भी नहीं जा रहा था। बाइक को पकड़ने के दौरान वह एक बार गिर गए। दोबारा उठे और बाइक को लेकर चले गए। वहीं स्कूल में सहायक अध्यापक के अलावा एक शिक्षा मित्र तैनात हैं। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद बीएसए ने प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया है। बीएसए लालजी यादव ने बताया शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जो वीडियो मिला है उसमें वह नशे में पड़े दिखाई पड़ रहे हैं।