मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

Finland PM Party VIDEO: प्रधानमंत्री सना मरीन का डांस वीडियो वायरल, पार्टी में शराब पीकर दोस्तों संग जमकर नाचीं; विपक्ष ने की ड्रग टेस्ट की मांग

Finland PM Sanna Marin Party VIDEO: फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारिन का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में फिनलैंड की PM सना मरीन नाचती हुईं नज़र आ रही है | वीडियो वायरल होने क…

Finland PM Party VIDEO: प्रधानमंत्री सना मरीन का डांस वीडियो वायरल, पार्टी में शराब पीकर दोस्तों संग जमकर नाचीं; विपक्ष ने की ड्रग टेस्ट की मांग
Finland PM Party VIDEO: प्रधानमंत्री सना मरीन का डांस वीडियो वायरल, पार्टी में शराब पीकर दोस्तों संग जमकर नाचीं; विपक्ष ने की ड्रग टेस्ट की मांग | फ़ोटो: TVL News

Finland PM Sanna Marin Party VIDEO:  फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारिन का एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में फिनलैंड की PM सना मरीन नाचती हुईं नज़र आ रही है | वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी पार्टी ने हमला बोला है| विपक्ष ने पार्टी में शराब का सेवन व ड्रग्स लेने का आरोप लगाया और ड्रग टेस्ट की मांग की|  ड्रग लेंने के आरोपों पर प्रधानमंत्री सना ने कहा- मैं जांच के लिए तैयार हूं"



दुनिया की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री 36 वर्षीय सना मारिन की पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। वीडियो में, फिनिश प्रधान मंत्री को अपने दोस्तों के साथ नाचते और गाते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर पार्टी का वीडियो लीक होने के बाद, मारिन को विपक्ष की आलोचना का सामना करना पड़ा, कुछ ने मांग की कि उनका ड्रग टेस्ट किया जाना चाहिए|



हालांकि पीएम मारिन ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी के दौरान सिर्फ शराब का सेवन किया था। उसने यह भी कहा कि वह नहीं जानती थी कि वीडियो बनाया जा रहा है और वह दुखी है कि वीडियो सार्वजनिक हो गया।



 पीएम मारिन ने कहा' उन्होंने पार्टी में शराब का सेवन किया था| डांस के साथ गाना भी गाया| वहीं उन्होंने ड्रग्स लेने की बात को सिरे से खारिज कर दिया| उन्होंने कहा कि मेरे लिए कभी ऐसा समय नहीं आया है|



प्रधानमंत्री सना मरीन ने कहा कि उन्हें पता था कि उनकी वीडियो बनाई जा रही है लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि यह वीडियो सार्वजनिक हो जाएंगी| मरीन ने रिपोटर्स से कहा, " यह वीडियो निजी हैं और एक निजी जगह पर फिल्माई गई थीं| मैं बेहद नाराज हूं कि यह वीडियो पब्लिक में आईं| उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि इन वीडियोज़ को किसने लीक किया|



पीएम मारिन ने आगे कहा कि उन्होंने नृत्य Danced और sang, जो पूरी तरह से कानूनी था, उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि उन्हें अपने व्यवहार में कोई बदलाव करने की आवश्यकता नहीं है और हमेशा वैसी ही रहेंगी जैसी वह वास्तव में थीं। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी में पारिवारिक समय और प्रोफेशनल लाइफ के अलावा जो कुछ समय बचचा है, उसे वो अपने दोस्तों के साथ कभी कभार बिताना चाहती हैं....वो जैसी थीं, वैसी ही हैं, हमेशा वैसी ही रहेंगी\



वहीं, विपक्षी पार्टी के नेता रीका पूर्रा ने प्रधानमंत्री सना के इस वीडियो पर जमकर निशाना साधा है| उन्होंने कहा है कि देश के जरूरी आंतरिक मामलों को छोड़कर पार्टी की जा रही है| फिनलैंड की पीएम को ड्रग टेस्ट कराना चाहिए|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।