मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

Google Pay से बिल भुगतान पर शुल्क लागू, जानें कितना देना होगा चार्ज

अगर आप Google Pay के जरिए बिजली, गैस या मोबाइल रिचार्ज का भुगतान करते हैं, तो अब आपको अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए बिल पेमेंट करने पर 0.5% से…

Google Pay से बिल भुगतान पर शुल्क लागू, जानें कितना देना होगा चार्ज
Google Pay से बिल भुगतान पर शुल्क लागू, जानें कितना देना होगा चार्ज | फ़ोटो: TVL News

अगर आप Google Pay के जरिए बिजली, गैस या मोबाइल रिचार्ज का भुगतान करते हैं, तो अब आपको अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए बिल पेमेंट करने पर 0.5% से 1% तक का कनविनियंस चार्ज लगेगा, साथ ही GST भी देना होगा। हालांकि, सीधे बैंक खाते से किए गए भुगतान पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा


बिल पेमेंट पर नया चार्ज

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, Google Pay के जरिए क्रेडिट कार्ड से बिल भुगतान करने पर 15 रुपये तक का शुल्क लिया जा रहा है, जिसे ऐप में "प्रोसेसिंग फीस" के रूप में दर्शाया गया है। वहीं, डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर भी यह चार्ज 0.5% से 1% तक हो सकता है।


मोबाइल रिचार्ज पर पहले से ही लग रहा चार्ज

रिपोर्ट में बताया गया है कि Google Pay पिछले एक साल से मोबाइल रिचार्ज पर 3 रुपये का कनविनियंस शुल्क वसूल रहा है। यह नया शुल्क अब बिल भुगतान पर भी लागू किया जा सकता है।


Google Pay की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई

फिलहाल, Google Pay ने इस कनविनियंस चार्ज पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। पहले तक Google Pay यूजर्स से बिल भुगतान के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता था, लेकिन अब यह बदलाव उपभोक्ताओं की जेब पर असर डाल सकता है।


बैंक खाते से भुगतान अब भी मुफ्त

अगर आप इस नए शुल्क से बचना चाहते हैं, तो बैंक खाते से डायरेक्ट पेमेंट करें। Google Pay पर UPI के जरिए किए गए ट्रांजेक्शन फिलहाल मुफ्त हैं, यानी अगर आप बिना कार्ड के सीधा बैंक अकाउंट से भुगतान करेंगे, तो कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा।


उपभोक्ताओं पर असर

इस बदलाव से उन लोगों को झटका लग सकता है, जो क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए अपने बिलों का भुगतान करते हैं। नए चार्ज के लागू होने से डिजिटल पेमेंट को लेकर उपभोक्ताओं की आदतें बदल सकती हैं। अब देखना होगा कि Google Pay इस बारे में कोई औपचारिक घोषणा करता है या नहीं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 21 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।