ग्रेटर नोएडा वेस्ट: इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक ऊँट को पिछले 10 दिनों से अम्रपाली आदर्श सोसाइटी, टेक ज़ोन-4, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के परिसर में बंधे रहने की खबर है। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसे ना तो कोई खाना ???िया गया और ना ही पानी, जिससे उसकी हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, ऊँट को ऐस एस्पायर सोसाइटी के पीछे एक जगह पर बांधकर छोड़ दिया गया है। भूख-प्यास से बेहाल यह जानवर गंभीर स्थिति में पहुंच चुका है, और अगर समय रहते इसकी मदद नहीं की गई तो इसकी जान जा सकती है।
स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार
इलाके के जागरूक नागरिकों और पशु प्रेमियों ने संबंधित अधिकारियों और पशु कल्याण संगठनों से इस मामले में तुरंत दखल देने की अपील की है। लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी लापरवाही के बावजूद अब तक कोई भी जिम्मेदार संस्था ऊँट को बचाने के लिए सामने नहीं आई है।
पशु अधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर यह मामला जल्द नहीं सुलझा तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।
प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल
अब देखना यह होगा कि प्रशासन और स्थानीय पशु कल्याण संगठन इस मामले पर क्या कार्रवाई करते हैं। क्या ऊँट को समय रहते बचाया जा सकेगा, या फिर यह निर्दोष प्राणी मानव क्रूरता का शिकार बन जाएगा?