फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर अवैध वसूली करने वाले फर्जी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया है| थाना टूण्डला पुलिस ने फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर वसूली कर रहे मुकेश यादव नाम के एक व्यक्ति को उसायनी बाईपास से गिरफ्तार किया है। फर्जी इंस्पेक्टर के पास से इंस्पेक्टर का फर्जी आइकार्ड, पुलिस की वर्दी, कार, एक पहचान पत्र उत्तर प्रदेश पुलिस निरीक्षक, दो आधार कार्ड, दो पैनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, तीन एटीएम कार्ड, एक मेट्रो यात्रा कार्ड, एक पासपोर्ट साइज फोटो वावर्दी समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।
क्षेत्राधिकारी टूण्डला हरिमोहन ने बताया कि,''उसायनी बाईपास से एक संदिग्ध व्यक्ति मुकेश यादव पुत्र रामकिशन यादव निवासी म0न0 320 कडकड मांडल साहिबाबाद थाना लिंक गेट जिला गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त मुकेश यादव को उसायनी बाईपास से एक वेगनार गाडी संख्या डीएल 1 सीटी 2958 के साथ नकली पुलिस इन्सपेक्टर बनकर लोगों से अवैध तरीके से वसूली करते हुए पकड़ा गया।
सीओ टूंडला हरिमोहन ने बताया कि,'' अभियुक्त फर्जी पहचान पत्र बनाकर गाडी चालको को गाडी सीज करने की धमकी देकर अवैध तरीके से पैसे बसूलने का काम करता है|
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त - मुकेश यादव पुत्र रामकिशन यादव निवासी म0न0 320 कडकड मांडल साहिबाबाद थाना लिंक गेट जिला गाजियाबाद।