आजमगढ़ : 35 साल से गैंगस्टर कर रहा था थाने पर होमगार्ड की नौकरी
DIG से की गई शिकायत में मामले का हुआ खुलासा
खुलासे के बाद होमगार्ड कमांडेंट मनोज सिंह बघेल ने होमगार्ड को किया निलंबित
थाने पर तैनात होमगार्ड नक़दू पर लूट,डकैती,हत्या और हत्या का प्रयास समेत कई आपराधिक मामले हैं दर्ज
1984 में हत्या का पहला मुक़दमा हुआ था दर्ज
1988 में गैंगस्टर एक्ट के तहत हुआ था मुक़दमा
थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है होमगार्ड नक़दू,52A है हिस्ट्रीशीट नंबर
कक्षा 4 तक ही पढ़ा है गैंगस्टर नक़दू,फ़र्ज़ी प्रमाण पत्र बनवाकर हासिल की होमगार्ड की नौकरी
1990 में नक़दू से नंदलाल बनकर करता आ रहा है नौकरी
1992 में गैंगस्टर का एसपी ऑफिस से जारी हुआ था चरित्र प्रमाण पत्र
रानी की सराय थाना क्षेत्र के चकवारा गाँव का मूल निवासी है गैंगस्टर