प्रदीप और शिविका को लांच कर रहे हैं गौरव सक्सेना, वीडियो सांग में आएंगे नजर
एक्टर प्रदीप और एक्ट्रेस शिविका पहली बार एक साथ फुल टू धमाल मचाने वाले हैं और ऑडियंस का फुल एंटरटेनमेंट करने वाले हैं। उन्हें प्रोड्यूसर गौरव सक्सेना वीडियो सांग 'कातिल जवानी' से लॉन्च कर रहे हैं। यह…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
प्रदीप और शिविका को लांच कर रहे हैं गौरव सक्सेना, वीडियो सांग में आएंगे नजर | फ़ोटो: TVL News
एक्टर प्रदीप और एक्ट्रेस शिविका पहली बार एक साथ फुल टू धमाल मचाने वाले हैं और ऑडियंस का फुल एंटरटेनमेंट करने वाले हैं। उन्हें प्रोड्यूसर गौरव सक्सेना वीडियो सांग 'कातिल जवानी' से लॉन्च कर रहे हैं। यह एक रोमांटिक म्यूजिकल वीडियो सांग है, जिसमें प्रदीप और शिविका फर्स्ट टाइम एक साथ अपने शानदार अभिनय व डांस परफॉर्मेंस से ऑडियंस का दिल जीतने वाले हैं।
बहुमुखी प्रतिभाशाली एक्टर प्रदीप एक से बढ़कर एक बेहतरीन किरदार में अपना टैलेंट दिखाने के लिए कमर कस चुके हैं। अब वे जल्द ही फ़िल्म जगत में भी धांसू एंट्री करके फुल टू धमाल मचाने वाले हैं। वहीं क्यूट एक्ट्रेस शिविका बचपन से एक्टिंग और डांस में माहिर हैं। वे स्कूल व कॉलेज में उम्दा परफार्मेंस करके अव्वल दर्जे पर रही हैं। यही वजह है कि शिविका अब अपना टैलेंट फिल्मों और गानों में दिखाने वाली हैं। वह फुल तैयारी के साथ फ़िल्म इंडस्ट्री में धमाकेदार एंट्री करने वाली हैं। उनकी प्रतिभा को देखते हुए प्रोड्यूसर गौरव सक्सेना फुल सपोर्ट कर रहे हैं। इसी क्रम में जल्द ही प्रदीप और शिविका को दर्शक वीडियो अल्बम से लेकर फिल्मों में देख पाएंगे।
गौरतलब है कि फोर्थ क्राफ्ट फिल्म के बैनर तले वीडियो सांग कातिल जवानी का निर्माण किया गया है। निर्माता गौरव सक्सेना हैं। इस गाने में अभिनेता प्रदीप (मुन्ना) और अभिनेत्री शिविका की रोमांटिक केमिस्ट्री आडियंस के बीच नजर आएंगे। इस गाने की शूटिंग लखनऊ में रिच लोकेशन पर किया गया है। डीओपी रोहित लांबा, ईपी एवं एलपी रोहित मिश्रा हैं। क्रिएटिव हेड योगेश यादव, मेकअप रचित हैं।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 12 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।