नोएडा: नोएडा की एक सोसायटी में एक नाबालिग बेटी ने अपनी ही मां की तवा से मारकर हत्या कर दी| ताने और अपशब्द से परेशान एक 14 साल की लड़की ने अपनी ही मां की तवे से पीट-पीटकर हत्या कर दी| मामला नोएडा के सेक्टर 77 के अंतरिक्ष केनबैल सोसायटी का है| आरोपी लड़की क्लास 9 में पढ़ती है| अपनी मां के अवैध संबंध और अपशब्द कहे जाने से नाराज बेटी ने मां के सिर पर तवे से कई बार वार किया जिससे महिला की मौत हो गई|
लड़की ने बताया कि उसकी मां का चरित्र ठीक नहीं था। इसको लेकर उसको दोस्त उसे चिढ़ाते थे। उसकी मां उससे बदसलूकी भी करती थी जिससे वह परेशान रहती थी। अपनी मां पर तवे से वार करने के बाद लड़की ने अपने पड़ोसियों को बताया कि किसी ने घर में घुसकर उसकी मां पर हमला कर दिया है| मौके पर पहुंचने के बाद पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी| पुलिस ने जब मामले की तहकीकात की तो पता चला की ये हमला करने वाला कोई और नहीं बल्कि महिला की अपनी ही बेटी है|
पुलिस ने बताया कि जांच में बेटी से पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। ,''घटना वाली रात दोनों फ्लैट में थीं। मां ने डांटते हुए बेटी को बर्तन धोने के लिए कहा और खुद फोन पर बात करने लगी। उसी से नाराज होकर बेटी ने तवे से मां के सिर पर वार किया और फिर कई बार चेहरे व सिर पर हमला किया। महिला के शरीर पर 20 से 22 घाव के निशान थे और कान भी कट गया था।
मृतका के भाई मुकेश राठौर ने अपनी भांजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने धारा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कर मंगलवार दोपहर को मृतका की 14 वर्षीय बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है। हत्या में प्रयुक्त लोहे का तवा भी बरामद कर लिया है।
मृतक महिला का नाम अनुराधा है|वह मूल रूप से शाहदरा की रहने वाली थी| उसकी शादी 16 साल पहले हुई थी और शादी के 5 साल बाद ही वह अपने पति से अलग रहने लगी थी| अनुराधा अपनी 14 साल की इकलौती बेटी के साथ फ्लैट में रहती थी, लेकिन मां और बेटी के सम्बंध तनावपूर्ण थे| पुलिस के मुताबिक कथित तौर पर उसकी मां उससे बदसलूकी भी करती थी जिससे वह परेशान रहती थी| अनुराधा ग्रेटर नोएडा स्थित एक कंपनी में सप्लाई विभाग में काम करती थी| उसके घर लोगों का आना जाना लगा रहता था| सिंगल मदर होने के करण उसके दोस्त भी उसको चिढ़ाते थे|
पूछताछ के क्रम में लड़की ने कबूल किया कि उसकी मां ने उसे अपशब्द कहे थे और वो इससे नाराज थी कि मां के अवैध संबंध थे| लड़की ने बताया कि उसकी मां उसके पिता से काफी साल पहले अलग हो चुकी थी| उसने यह भी बताया कि उसकी मां आए दिन उसके साथ मारपीट करती थी और गंदी-गंदी गालियां दिया करती थी जिससे वो तंग आ चुकी थी|
नोएडा ADCP ने बताया ,''जानकारी के अनुसार एक महिला अस्पताल में भर्ती हुई थी। उन्हें गहरी चोट लगी थी जिस कारण से उनकी मृत्यु हो गई। पता चला कि महिला अपनी बेटी के साथ रहती थी और किसी कारण से बेटी मां से नाराज़ थी। एक दिन बेटी ने मां पर तावे से वार कर दिया| हमने FIR दर्ज कर ली है। बेटी को बालिका संरक्षण गृह में भेजा गया है। बेटी से पूछताछ में पता लगा है कि मां उसे गालियां देती थी और आसपास के लोग उसकी मां के आचरण पर सवाल खड़े करते थे|