नोएडा: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने नोएडा के कालीबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की| इस दौरान नोएडासे कांग्रेस उम्मीदवार पंखुड़ी पाठक भी मौजूद रही|इसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नोएडा में विभिन्न समूहों के साथ बातचीत की| उन्होंने कहा, "तीन दशक के बाद हम उत्तर प्रदेश में 403 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। जातिवाद और सांप्रदायिकतावाद फैलाने से सिर्फ़ राजनीतिक दलों का फायदा होता है। जनता का फायदा नहीं।"
विपक्ष पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, राजनीतिक दल सिर्फ घोषणा करते हैं कि जब वे सत्ता में आएंगे तो वे बड़ी संख्या में नौकरियां देंगे लेकिन यह कभी नहीं बताएंगे कि वे इसे कैसे करेंगे|
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा,''हम विभिन्न रोजगारों के लिए एक जॉब कैलेंडर तैयार करेंगे और उन्हें (युवाओं) बताएंगे कि हम उन्हें नौकरी कैसे देंगे|
आशा, आंगनबाड़ी, उद्योगों से जुड़े लोग, फ्लैट बायर एसोसिएशन, किसान, महिलाओं, स्टार्ट अप से जुड़ी महिलाओं से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने संवाद किया।