मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बच्चे हैं जयंत जी , अभी-अभी अखाड़े में आए हैं: जयंत चौधरी के बयान 'मैं कोई चवन्नी नहीं कि पलट जाऊं' पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

आगरा: जयंत चौधरी के बयान 'मैं कोई चवन्नी नहीं कि पलट जाऊं' पर आगरा में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा,''जयंत जी बच्चे हैं, अभी-अभी मैदान में आए हैं। उनके पिता कितनी बार दल-बदल कर चुके हैं, ह…

बच्चे हैं जयंत जी , अभी-अभी अखाड़े में आए हैं: जयंत चौधरी के बयान 'मैं कोई चवन्नी नहीं कि पलट जाऊं' पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
बच्चे हैं जयंत जी , अभी-अभी अखाड़े में आए हैं: जयंत चौधरी के बयान 'मैं कोई चवन्नी नहीं कि पलट जाऊं' पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान | फ़ोटो: TVL News

आगरा: जयंत चौधरी के बयान 'मैं कोई चवन्नी नहीं कि पलट जाऊं' पर आगरा में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा,''जयंत जी बच्चे हैं, अभी-अभी मैदान में आए हैं। उनके पिता कितनी बार दल-बदल कर चुके हैं, हमें पता नहीं था कि इतिहास का ज्ञान इतना कमजोर है। बच्चों को माफ कर देना चाहिए|



केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा,'जयंत चौधरी के पिता ने कई बार दल बदले। पहली बार जीतने पर वे किसके सहयोगी थे? पता नहीं उन्हें इतिहास का कमजोर ज्ञान है। बच्चों को माफ कर देना चाहिए|



दरअसल,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाहकी ओर से राष्‍ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी को भाजपा के साथ आने का ऑफर दिया गया था। जयंत चौधरी ने इस न्‍योते को ठुकराते हुए तमाम सम्‍भावनाओं पर विराम लगा दिया। उन्‍होंने कहा, 'मैं कोई चवन्‍नी नहीं जो पलट जाऊं।'



जयंत चौधरी ने कहा था कि,  ये लोग कहां गए थे जब लखीमपुर में किसानों को कुचला गया, रौंदा गया। पशु के ऊपर भी कोई इस तरह से गाड़ी, इंसानियत रखने वाला, कोई भी इंसान इस तरह की वारदात नहीं करेगा। आज भी वे लोग मंत्री बने बैठे हैं। ये लोग कहां थे जो आज मुझसे-आपसे उम्‍मीद कर रहे हैं। मैं कोई चवन्‍नी हूं जो पलट जाऊंगा। ये हमारे मान-सम्‍मान की बात है। ये फैसले मैं अकेले नहीं लेता। बहुत सोच विचार कर हमने ये फैसला लिया है।




विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जाट समुदाय से एक बार फिर समर्थन हासिल करने की कोशिश में जुटी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने समाजवादी पार्टी (सपा) गठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोकदल को साथ आने का ऑफर दे दिया था। बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने कहा था कि जयंत चौधरी गलत रास्ते पर चले गए हैं और बीजेपी ने उनके लिए अपने दरवाजे अब भी खुले रखे हैं। वहीं, जयंत चौधरी ने बीजेपी के ऑफर को ठुकराते हुए कहा था कि उनकी बजाय बीजेपी को उन 700+ किसान परिवारों का न्योता देना चाहिए, जिनके घर उजड़ गए।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।