Shocking News...ट्रेन के इंजन के नीचे घुसकर सफर: ट्रेन के इंजन के नीचे घुसकर शख्स ने किया 190 KM का सफर, पानी मांगने की आवाज आई तो खुला राज
गया: Shocking News... बिहार के एक शख्स ने ट्रेन के इंजन के नीचे घुसकर 190 KM का सफर किया | बिहार के गया रेलवे स्टेशन पर पानी मांगने की आवाज आई तो RPF और लोगों की मदद से उसे खींचकर बाहर निकाला गया| ट्…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
Shocking News...ट्रेन के इंजन के नीचे घुसकर सफर: ट्रेन के इंजन के नीचे घुसकर शख्स ने किया 190 KM का सफर, पानी मांगने की आवाज आई तो खुला राज | फ़ोटो: TVL News
गया: Shocking News... बिहार के एक शख्स ने ट्रेन के इंजन के नीचे घुसकर 190 KM का सफर किया | बिहार के गया रेलवे स्टेशन पर पानी मांगने की आवाज आई तो RPF और लोगों की मदद से उसे खींचकर बाहर निकाला गया| ट्रेन के इंजन के नीचे से बाहर निकालने के बाद युवक गायब हो गया|
घटना सोमवार की सुबह 4 बजे गया स्टेशन पर राजगीर-पटना-गया वाराणसी-सारनाथ बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस की है। ड्राइवर के मुताबिक वह ट्रेन के इंजन के नीचे सेंट्रल मोटर (ट्रैक्शन मोटर) के पास बैठा था। रेल कर्मचारियों का कहना है कि जिस स्थान पर वह व्यक्ति था वहां घुसकर बैठना नामुमकिन सा है। रेल कर्मी उसे विक्षिप्त बता रहे हैं।
बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस राजगीर से पटना होते हुए सोमवार की सुबह गया पहुंची थी। गया रेलवे स्टेशन पर पानी मांगे जाने की सुन कर जब टॉर्च के सहारे इंजन के नीचे शख्स देखा तो लोग भौंचक्के रहे गए | इसके बाद RPF और रेल यात्रियों की मदद से युवक को बाहर सुरक्षित निकाला गया, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी| इस बीच युवक स्टेशन से गायब भी हो गया| अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह युवक किस स्टेशन पर इंजन के नीचे बैठा था| लेकिन जिस जगह पर युवक था, वहां पर बैठना नामुमकिन था|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 7 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।