मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

Noida Supertech Twin Tower: अब 21 अगस्त को 'ध्वस्त' किया जाएगा ट्विन टावर

नोएडा: नोएडा में ट्विन टावर को अब 21 अगस्त को गिराया जाएगा| नोएडा विकास प्रधिकरण ने अपने बयान में कहा,''उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा पारित आदेश ,मंगलवार -17 मई 2022 के क्रम में भूखण्ड़ संख्या-जी…

Noida Supertech Twin Tower: अब 21 अगस्त को 'ध्वस्त' किया जाएगा ट्विन टावर
Noida Supertech Twin Tower: अब 21 अगस्त को 'ध्वस्त' किया जाएगा ट्विन टावर | फ़ोटो: TVL News

नोएडा:  नोएडा में ट्विन टावर को अब 21 अगस्त को गिराया जाएगा| नोएडा विकास प्रधिकरण ने अपने बयान में कहा,''उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली द्वारा पारित आदेश ,मंगलवार -17 मई 2022 के क्रम में भूखण्ड़ संख्या-जीएच-04, सैक्टर-93ए, नौएडा पर निर्मित ट्विन टावर्स के सुरक्षित ध्वस्तीकरण हेतु कार्ययोजना निर्धारित करने, जिन विभागों द्वारा अनापत्ति दी गयी है, उन अनापत्तियों में वर्णित शर्तो के अनुपालन की स्थिति तथा इम्राल्ड कोर्ट ऑनर्स रेजीडेन्ट वैलफेयर एसोसिएशन को ध्वस्तीकरण के फलस्वरूप उत्पन्न हो रही समस्याओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किये जाने हेतु आज दिनांक 07.06.2022 को मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी।



बैठक में प्राधिकरण के अधिकारियों के अतिरिक्त पुलिस विभाग, फायर विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सी.बी.आर.आई., मै0 गेल लि0 के अधिकारियों द्वारा भाग लिया गया। साथ ही बैठक में मै० सुपरटेक लि0, मै0 एडिफाईस इंजीनियरिंग, इम्राल्ड कोर्ट ऑनर्स रेजीडेन्ट वैलफेयर एसोसिएशन तथा एटीएस विलेज अपार्टमेन्ट ऑनर्स एसोसिएशन के अधिकारियों द्वारा भाग लिया गया।




नोएडा विकास प्रधिकरण ने कहा,''ध्वस्तीकरण के संबंध में सभी पहलुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श करने तथा दोनों रेजीडेन्ट वैलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों द्वारा बताई गई समस्याओं पर विचार-विमर्श के उपरान्त सर्वसम्मति से निम्नलिखित निर्णय लिये गये:



1. मा० उच्चतम न्यायालय द्वारा दिनांक 17.05.2022 को पारित आदेश में ट्विन टावर्स को ध्वस्त किये जाने की समयावधि बढाते हुए यह निर्देश दिये गये कि ध्वस्तीकरण की कार्यवाही दिनांक 28.08.2022 तक कर ली जाये। अतः मा० न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए एक सप्ताह की अनुग्रह अवधि (Cushion period) लेते हुए ध्वस्तीकरण हेतु दिनांक 21.08.2022 निर्धारित की गयी, ताकि किसी अपरिहार्य परिस्थिति में ध्वस्तीकरण दिनांक 28.08.2022 तक अवश्य पूर्ण कर लिया जाये। 


2. दिनांक 08.06.2022 तक ट्विन टावर्स के 50 मी0 की परिधि के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर दोनों एसोसिएशन को उपलब्ध करा दिया जाये। 

3. उपरोक्त चिन्हित क्षेत्र का प्री-डिमॉलिशन स्ट्रक्चरल ऑडिट मै0 एडिफाईस इंजीनियरिंग द्वारा दिनांक 30.06.2022 तक सी.बी.आर.आई. को उपलब्ध करा दिया जाये। 

4. मै० एडिफाईस इंजीनियरिंग द्वारा कन्सट्रक्शन एण्ड डिमॉलिशन वेस्ट को वैज्ञानिक तरीके से निस्तारित किये जाने का प्लान दिनांक 30.06.2022 तक उ0प्र0 प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को उपलब्ध करा दिया जाये।


5. मै0 एडिफाईस इंजीनियरिंग द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा ध्वस्तीकरण के फलस्वरूप यदि कोई क्षति होती है, तो उसे कवर करने के लिए रू0-100 करोड़ का बीमा कराया गया है। मै0 एडिफाईस इंजीनियरिंग द्वारा बीमे से संबंधित अभिलेख दोनों एसोसिएशन तथा गेल को
उपलब्ध करा दिये गये। 


6. ध्वस्तीकरण के उपरान्त उत्पन्न होने वाले डेबरीज की सम्भावित ऊंचाई को दृष्टिगत रखते हुए सी.बी.आर.आई. द्वारा ट्विन टावर्स के चारों ओर ध्वस्तीकरण के उपरान्त लगायी जाने वाली आयरन शीट की ऊंचाई का निर्धारण कर मै० एडिफाईस इंजीनियरिंग को अवगत कराया जाये। 


7. टेस्ट ब्लास्ट के उपरान्त वाईब्रेशन की रिपोर्ट मै0 एडिफाईस इंजीनियरिंग द्वारा अभी तक मै० गेल तथा सी.बी.आर.आई. को उपलब्ध नही करायी गयी है। उक्त रिपोर्ट दिनांक 20.06.2022 तक इन दोनों विभागों को उपलब्ध करा दी जाये।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।