गया: बिहार के गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र में 8 वर्षीय बच्ची के साथ बीते 8 अप्रैल को गैंगरेप की घटना हुई थी| गया पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है| टेक्निकल सेल की मदद से इस घटना का खुलासा करने में पुलिस सफल रही| तीनों अपराधियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है"
8 वर्षीय बच्ची के साथ गैंगरेप मामले को लेकर गया की SSP हरप्रीत कौर ने कहा कि,''कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। मामले में गठित टीम ने 6 संदिग्धों को हिरासत में लिया। पीड़िता ने इनमें से 3 अपराधियों की पहचान की है। तीनों अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया गया है|
गया पुलिस ने बताया कि शेरघाटी थाना क्षेत्र में बीते 8 अप्रैल को 8 वर्षीय बच्ची के साथ तीन युवकों द्वारा दुष्कर्म की घटना की गई थी| इस मामले को लेकर शेरघाटी थाना में कांड संख्या अंकित की गई थी| पोक्सो अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत कांड दर्ज किया गया था| मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसमें शेेरघाटी के डीएसपी, शेरघाटी थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह, आमस थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर पवन कुमार, सब इंस्पेक्टर चंदन कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर अयोध्या प्रसाद सिंह सभी शेरघाटी थाना को शामिल किया गया था|
गहन अनुसंधान और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस को खुलासे में सफलता मिली| प्रारंभिक कार्रवाई में नीमहारा गांव से छह संदिग्धों को पकड़ा गया| इसके बाद फोटो के माध्यम से पीड़िता से उसकी पहचान कराई गई, जिसमें दुष्कर्म की घटना में शामिल तीन अपराधकर्मियों की पहचान की गई| तीनों अपराधियों की पहचान नीमहारा थाना शेरघाटी निवासी विनय कुमार पिता रामेश्वर मंडल, देवाकुमार पिता देवराज उर्फ बधाई मंडल और अखिलेश कुमार पिता सुरेंद्र मंडल के रूप में हुई है|
गया पुलिस के मुताबिक,''बच्ची के साथ गैंगरेप मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है| पूछताछ में उन्होंने बताया है कि ताड़ी पीने के क्रम में इस तरह के कुकृत्य करने की योजना बनाई थी और नाबालिग 8 वर्षीय लड़की को दुष्कर्म का शिकार बनाया|पुलिस ने बताया कि,'' तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है| वही पीड़िता के कपड़े को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है|
गिट्टी लदे ट्रक चोरी कांड में 4 गिरफ्तार
बाराचट्टी थाना क्षेत्र से गिट्टी लदे हाईवा की चोरी के मामले का भी SSP हरप्रीत कौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया है| उन्होंने बताया कि,''10 मार्च को बाराचट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत गिट्टी से भरा ट्रक चोरी हुआ था। मामले में 3 अभियुक्तों को पकड़ा गया।उन्होंने बताया कि लातेहार ज़िले में ट्रक को बेच दिया। वहां से ट्रक बरामद किया और चालक को गिरफ़्तार किया। मामले में 4 और लोग शामिल हैं|
SSP हरप्रीत कौर ने बताया कि,''छापामारी के क्रम में गुरारू थाना से पुरुषोत्तम कुमार, गुलशन कुमार, राजीव रंजन को पकड़ा गया| इनके निशानदेही पर इस कांड में चोरी की गई हाइवा ट्रक को जिला लातेहार, थाना बालूमाथ से चालक शमशाद अंसारी से बरामद किया गया|
एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में बताया कि चोरी की गई हाइवा ट्रक जिस पर गिट्टी लगा था, उसका जीपीएस को आमस थाना के चंडीस्थान के पास खोल कर फेंक दिया था और गिट्टी को गुरुआ थाना नहर पर मुकेश दांगी को 15 हजार रुपये में बेच दिया था| साथ ही ट्रक को झारखंड राज्य के लातेहार जिला ले जाकर मोहम्मद सोहेल से 3 लाख रुपए में बेच दिया था| इस घटना में चांद आलम, रंजन कुमार, राहुल कुमार और रविंद्र कुमार भी शामिल थे| चिन्हित फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है|