मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच सदस्यों का क़त्ल: पत्नी और 3 मासूम बेटियों की गला काटकर हत्या, फंदे पर लटका मिला पति का शव

प्रयागराज: प्रयागराज में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई। वारदात नवाबगंज थाना क्षेत्र के खागलपुर गांव की है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के खगलपुर गांव में एक ही परिवार के पांच सद…

प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच सदस्यों का क़त्ल: पत्नी और 3 मासूम बेटियों की गला काटकर हत्या, फंदे पर लटका मिला पति का शव
प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच सदस्यों का क़त्ल: पत्नी और 3 मासूम बेटियों की गला काटकर हत्या, फंदे पर लटका मिला पति का शव | फ़ोटो: TVL News

 प्रयागराज: प्रयागराज में शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई। वारदात नवाबगंज थाना क्षेत्र के खागलपुर गांव की है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के खगलपुर गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी गई।  मरने वालों में पति-पत्नी और उनकी तीन बेटियां शामिल हैं| पत्नी और 3 बेटियों को धारदार हथियार से मौत के घाट उतारा गया है। वहीं, पति के शरीर पर हथियार के जख्म तो नहीं हैं, लेकिन हाथ और बनियान पर खून की छीटें मिली हैं। दरवाजे पर खून से सना चापड़ मिला है। 5 लोगों की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है"|



सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम और डॉग स्क्वायड की टीम ने घटना का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच पड़ताल में जुटी हुई है|



मृतकों की शिनाख्त पति राहुल तिवारी (42), पत्नी प्रीति (38) और तीन बेटी माही, पीहू और पोहू के रूप में हुई है। बड़ी बच्ची की उम्र 12 साल बताई जा रही है| जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास के लोगों से सुराग निकालने की कोशिश कर रही है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।



बताया जा रहा है कि मृतक परिवार कौशांबी का रहने वाला है।  वह नवाबगंज के खागलपुर में किराए पर कमरा लेकर रहता था। सभी की हत्या सोते वक्त की गई है। घर के मुखिया राहुल तिवारी का शव लटका हुआ मिला है, जबकि पत्नी और बच्चों के शव बेड पर पड़े थे। हत्या के दौरान खून की छीटें दीवारों और कमरे पर फैली थीं। मौत के विरोध को लेकर किए गए संघर्ष की वजह से बेड पर पड़े चारों के शवों के कपड़े अस्त-व्यस्त हो गए हैं। इतनी ही नहीं, महिला के पैरों में और तकिए में भी खून लगा मिला। चौंकाने वाली बात यह है कि बाथरूम में फंदे पर झूल रहे राहुल के शरीर पर जख्म तो नहीं दिख रहे, लेकिन बनियान और हाथ में खून लगा है।



पुलिस को आशंका है कि पति ने पहले पत्नी और 3 बेटियों की हत्या की। इसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, मृतक राहुल की बहन का आरोप है कि उसका ससुराल वालों से काफी विवाद चल रहा है। ससुराल वालों ने ही हत्या को अंजाम दिया है।



राहुल के बड़े भाई विवेक ने बताया कि राहुल 8-10 सालों से ससुराल में रहता था। वहां उसने जमीन खरीदकर घर भी बनवाया। उसके 4 साले हैं। घर बनवाने के कुछ समय बाद ससुराल वालों से झगड़ा होने लगा। परेशान होकर राहुल खागलपुर गांव में किराये पर कमरा लेकर रहने लगा। पुलिस ने राहुल के सालों और किराए पर साथ में रह रहे एक छात्र को हिरासत में लिया है। छात्र वारदात वाली रात घर में नहीं था, निमंत्रण में कहीं गया था। राहुल परिवार के साथ रिटायर्ड फौजी के मकान में दो महीने से रह रहा था।



हत्या के बाद आत्महत्या?

प्रयागराज के SSP अजय कुमार ने बताया,''पुलिस को सूचना मिली कि एक घर में पांच लोग मृत पाए गए हैं। घर के अंदर जाने पर पता चला कि घर के मुखिया राहुल फंदे से लटके पाए गए, उनकी पत्नी समेत 3 बेटियां जिनकी उम्र 12, 8 और 3 साल हैं, बिस्तर पर मृत पाई गई... इनके गले पर धारधार हथियार से चोटें हैं। राहुल का शव फंदे से लटका हुआ मिला, इससे आत्महत्या की तरफ़ इशारा हो रहा है। उनके तलवे पर खून के निशान लगे हुए हैं। हमने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। शाम तक घटना के कारणों के बारे में पता लग जाएगा"



एसएसपी अजय कुमार ने कहा कि राहुल ने हत्या कर खुद फांसी लगा ली या किसी और ने पांचों की हत्या की है, इन सभी एंगल से पुलिस जांच कर रही है। कुल 7 टीमें तफ्तीश के लिए बनाई गई हैं। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद स्थितियां साफ हो जाएंगी।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 अप्रैल 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।