मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गाज़ियाबाद न्यूज़ : व्यापारियों की समस्या के हल के लिए मंत्री असीम अरुण को राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने दिया ज्ञापन

राष्ट्रीय व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय सचिव प्रदीप चौधरी, पश्चिम उत्तर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता के नेतृत्व में योगी सरकार के समाज कल्याण मंत्री असी…

गाज़ियाबाद न्यूज़ : व्यापारियों की समस्या के हल के लिए मंत्री असीम अरुण को राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने दिया ज्ञापन
गाज़ियाबाद न्यूज़ : व्यापारियों की समस्या के हल के लिए मंत्री असीम अरुण को राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने दिया ज्ञापन | फ़ोटो: TVL News


राष्ट्रीय व्यापार मंडल का प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय सचिव प्रदीप चौधरी, पश्चिम उत्तर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता के नेतृत्व में योगी सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण से गंगाजल अतिथि गृह में मिला। सभी व्यापारियों ने मिलकर होली पर्व की बधाई देते हुए मंत्री असीम अरुण का गाजियाबाद में आगमन पर स्वागत सम्मान किया और उनका पेंसिल स्केच चित्र उन्हें भेंट किया। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने उनके समक्ष व्यापारियों को आ रही समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा वार्ता भी की। इस दौरान मंत्री को गाजियाबाद के व्यापारियों की समस्याओं और उनके हल के लिए एक ज्ञापन भी सौंपा गया। इसमें व्यापारियों ने जीएसटी में सरलता व लचीलापन बढ़ाने के साथ विभाग के सचल उड़न दस्ते को कैमरे युक्त करने की मांग की। ज्ञापन में वाणिज्यिक बिजली दरों को कम करने, विभिन्न तरह के टैक्स से राहत दिए जाने और कानून व्यवस्था को बाजारों में सुविधा सुरक्षा हेतु कढ़ाई से लागू करने की मांग की।


इस दौरान कारोबारियों ने कहा कि सरकार को व्यापारियों को विभिन्न राहतें देने पर विचार करना चाहिए क्योंकि योगी सरकार की कार्यशैली से से व्यापारियों में उम्मीद जागृति हुई है। अब व्यापारी अपने व्यापार और सरकार के सामंजस्य से देश की इकोनॉमी को मजबूती प्रदान करने को लालायित है। मंत्री असीम अरुण ने व्यापारियों को विश्वास दिलाया कि सरकार व्यापारी हितों के लिए काम कर रही है और उन्होंने शीघ्र टीम के साथ गाजियाबाद में बैठक कर अहम फैसले लेने का भी विश्वास दिलाया। इस अवसर पर अशोक भारतीय, प्रदीप चौधरी, बालकिशन गुप्ता, रितेश शर्मा, आशु पंडित , सौरभ यादव आदि मौजूद थे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।