मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गाजियाबाद न्यूज़ : टीएंडटी प्रीमियर लीग 2024-25 क्रिकेट मैच का धूमधाम से हुआ आयोजन

टीएंडटी प्रीमियर लीग 2024-25 क्रिकेट मैच का आयोजन राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद में धूमधाम से हुआ संपन्न।यह लीग 14 दिसंबर 2024 को शुरू हुई थी, इस लीग में कुल 6 टीमों ने हिस्सा लिया।इस लीग मैच में एलीट इ…

गाजियाबाद न्यूज़ : टीएंडटी प्रीमियर लीग 2024-25 क्रिकेट मैच का धूमधाम से हुआ आयोजन
गाजियाबाद न्यूज़ : टीएंडटी प्रीमियर लीग 2024-25 क्रिकेट मैच का धूमधाम से हुआ आयोजन | फ़ोटो: TVL News

टीएंडटी प्रीमियर लीग 2024-25 क्रिकेट मैच का आयोजन राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद में धूमधाम से हुआ संपन्न।


यह लीग 14 दिसंबर 2024 को शुरू हुई थी, इस लीग में कुल 6 टीमों ने हिस्सा लिया।


इस लीग मैच में एलीट इलेवन, डिजिटाउन सुपर गेंट्स, टीएंडटी ग्लेडिएटर्स, टीएंडटी स्पार्टन्स, यूटोपियन वॉरियर्स, एजिस टाइटन्स ने हिस्सा लिया।


14 दिसंबर से 13 जनवरी 2025 के बीच पहले 15 लीग मैच संपन्न हुए। लीग मैच के उपरांत 18 जनवरी 2025 को दो सेमीफाइनल मैच आयोजित हुए,


जिसमें एलीट इलेवन बनाम सुपर गेंट्स दोनों टीम फाइनल में पहुंची।


19 जनवरी 2025 को टीएंडटी प्रीमियर लीग 2024-25 का ग्रैंड फिनाले धूमधाम से आयोजित किया गया। फाइनल मैच के दिन हमारे टी एंड टी ग्रुप के सी०ई०ओ० अंकुश त्यागी,

सी०ओ०ओ० शिवम त्यागी


टीम के खिलाड़ियों के उत्साह को बढ़ाने के लिए स्वयं उपस्थित रहे।


टीएंडटी प्रीमियर लीग 2024-25 में विशेष अतिथि के रूप में गाजियाबाद के विधायक संजीव शर्मा, भारतीय जनता पार्टी गाजियाबाद महानगर के क्रॉसिंग मंडल प्रभारी संदीप त्यागी उपस्थित रहे।


फाइनल मैच में टॉस जीतने उपरांत सुपर गेट्स ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 20 ओवर में 8 विकेट गंवाते हुए 223 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।


वहीं 223 रन के विशाल स्कोर को प्राप्त करने के लिए एलाइट इलेवन टीम पूरे जोशो-खरोश के साथ मैदान में उतरी और एलाइट इलेवन ने 19.4 ओवर में 228 रन बनाते हुए 1 विकेट से मैच जीत लिया।


टीएंडटी प्रीमियर लीग 2024-25 के पुरस्कार के रूप में  51 हजार रुपए विनर टीम को व 21 हजार रुपए रनर अप टीम को दिये गये। मैन ऑफ दॉ सीरीज एलाइट इलेवन के कप्तान जिम्मी बने।


सबसे अधिक रन जिमी ने 85 रन  28 बॉल्स बनाये। वहीं सबसे अधिक विकेट पंकज पल ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिये। 

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।