मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

महराजगंज न्यूज़ : एफआरसीटी की ओर से जरूरतमंदों और असहायों को वितरित किया गया कंबल

फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम की ओर से EXL एकेडमी महाराजगंज में जरूरतमंदों और असहायों को कंबल वितरित किया गया।इस अवसर पर संस्थापक महेन्द्र वर्मा ने बताया कि झुग्गी झोपड़ियों में रह रहे गरीब असहाय लोगों के…

महराजगंज न्यूज़ : एफआरसीटी की ओर से जरूरतमंदों और असहायों को वितरित किया गया कंबल
महराजगंज न्यूज़ : एफआरसीटी की ओर से जरूरतमंदों और असहायों को वितरित किया गया कंबल | फ़ोटो: TVL News


फास्ट रिलीफ चैरिटेबल टीम की ओर से EXL एकेडमी महाराजगंज में जरूरतमंदों और असहायों को कंबल वितरित किया गया।


इस अवसर पर संस्थापक महेन्द्र वर्मा ने बताया कि झुग्गी झोपड़ियों में रह रहे गरीब असहाय लोगों के लिए कम्बल वितरण तो शुरुआत है, अभी दीपावली व ईद के अवसर पर इनके बच्चों को नया कपड़ा भी वितरित किया जाएगा।


सह संस्थापक चन्द्रशेखर सिंह ने बताया कि महाराजगंज जिले में 14 वर्ष उम्र के अनाथ बच्चों को चिन्हित कर उन्हें शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय में दाखिला कराकर उनकी पूरी शिक्षण शुल्क सीधे ट्रस्ट के खाते से विद्यालय के खाते में भुगतान किया जाएगा।


सह-संस्थापक चरन सिंह कंवर ने बताया कि पूरे प्रदेश में जोर शोर से FRCT की सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।


FRCT से जुड़े हुए किसी वैधानिक सदस्य के दुखद निधन पर एफआरसीटी के सभी सदस्य निर्धारित न्यूनतम धनराशि 20 रुपए या 50 रुपए सीधे दिवंगत सदस्य के नॉमिनी के बैंक खाते में आर्थिक सहयोग भेजेंगे।


टीम अपने दिवंगत सदस्य के परिवार को 50 लाख रुपए तक का आर्थिक मदद और गंभीर रूप से बीमार सदस्य के इलाज हेतु 10 लाख रुपए तक आर्थिक मदद करने का लक्ष्य बनाया है।


प्रदेश कोर टीम से शिवशरन सिंह ने बताया कि FRCT में 1 लाख सदस्य संख्या के उपरांत बालिका विवाह योजना भी लाया जाएगा।


प्रदेश कोर टीम से देवेन्द्र साहनी ने बताया कि महाराजगंज जिला में बहुत तेजी से लोग FRCT का सदस्य बन रहे हैं।


पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सदस्यता और आर्थिक मदद की सारी व्यवस्था ऑनलाइन है। टीम पारदर्शी व्यवस्था बनाए रखने के लिए दृढ़ संकल्पित है।


इस अवसर पर EXL एकेडमी के डायरेक्टर/प्रबंधक दशरथ गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेवी व FRCT के मार्गदर्शक देवेश पांडेय, सुनील कुमार गौतम, हरिप्रकाश गुप्ता, FRCT महराजगंज के जिलाध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी,


जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल वर्मा, जिला महामंत्री सुनील वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष श्री शिवेन्द्र कुमार, पनियरा अध्यक्ष रंजीत चौधरी, महामंत्री अनिल वर्मा, कोषाध्यक्ष महेन्द्र पासवान आदि मौजूद रहे।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।