मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गाजियाबाद में पढ़ाई से बचने के लिए 16 वर्षीय छात्र ने दोस्त को मार डाला: स्कूल छूट जाए और पढ़ाई भी न करनी पड़े, इसलिए....

गाजियाबाद: गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र में हुई छात्र नीरज (13 साल) की हत्या उसके 16 साल के दोस्त ने ही की थी। पुलिस के मुताबिक,'' बच्चे की हत्या की वजह बेहद चौंकाने वाली है| 16 वर्षीय आरोपी छात्र…

गाजियाबाद में पढ़ाई से बचने के लिए 16 वर्षीय छात्र ने दोस्त को मार डाला: स्कूल छूट जाए और पढ़ाई भी न करनी पड़े, इसलिए....
गाजियाबाद में पढ़ाई से बचने के लिए 16 वर्षीय छात्र ने दोस्त को मार डाला: स्कूल छूट जाए और पढ़ाई भी न करनी पड़े, इसलिए.... | फ़ोटो: TVL News

गाजियाबाद: गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र में हुई छात्र नीरज (13 साल) की हत्या उसके 16 साल के दोस्त ने ही की थी। पुलिस के मुताबिक,''  बच्चे की हत्या की वजह बेहद चौंकाने वाली है| 16 वर्षीय आरोपी छात्र पढ़ाई से बचना चाहता था इसलिए उसने अपने साथी बच्चे की हत्या कर दी ताकि पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दे और उसे पढ़ाई न करनी पड़े|



पुलिस के मुताबिक, आरोपी 10वीं का छात्र है। उसने स्कूल जाने से बचने के लिए अपने दोस्त का मर्डर किया, ताकि जेल चला जाए। आरोपी ने बताया कि,'' पढ़ाई के लिए मां-बाप उस पर दबाव बनाते थे और डांटते थे। पढ़ाई में उसका मन नहीं लगता था और स्कूल छोड़ना चाहता था। इसके लिए उसने दोस्त को मार डाला



गाज़ियाबाद सदर सर्कल ऑफिसर आकाश पटेल ने बताया,''हमारे पास एक नाबालिग की हत्या का मामला आया था। हमें पता चला कि अभियुक्त 10वीं कक्षा में पढ़ता है लेकिन उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता था और स्कूल छोड़ना चाहता था। उसने अपने माता-पिता को भी बताया लेकिन उन्होंने बच्चे की पढ़ाई जारी रखी| 



आकाश पटेल ने बताया,''वह कुछ ऐसा करना चाहता था जिससे उसका स्कूल छूट जाए और पढ़ाई न करनी पड़े। वह मृतक बालक को एक जगह ले गया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। अभियुक्त से पूछने पर उसने बताया कि यह विचार स्वयं ही उसके मन में आया था। आगे की कार्रवाई जारी है|



बता दें कि,'13 साल के नीरज का शव सोमवार शाम दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के नीचे मिला था। नीरज आकाशनगर फेज-2 का रहने वाला था।मृतक छात्र नीरज के परिवार ने बताया था कि सोमवार दोपहर करीब 2 बजे नीरज को हत्यारोपी किशोर अपने साथ घूमने के बहाने लेकर आया था| दोनों बीते 3- 4 दिनों से लगातर  हाइवे के किनारे साथ घूमने आते थे|



पुलिस ने जब किशोर को हिरासत में लिया तो उसने हत्या की बात कबूल ली। पुलिस के मुताबिक,आरोपी 3 दिन से नीरज को मारने की फिराक में था। इसलिए वो उसको रोजाना उसी पॉइंट पर लेकर जा रहा था, जहां हत्या की। पहले 3 दिन वो हत्या नहीं कर पाया था। सोमवार को दोनों छात्र स्कूल से घर आए। कुछ देर में आरोपी नीरज के घर पहुंचा और घूमने के बहाने उसको साथ ले गया। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के नीचे सुनसान जगह है.... ले जाकर आरोपी किशोर ने छात्र नीरज का पहले गला दबाया। वो बेहोश हो गया। पास में ही पड़ी बियर की खाली बोतल तोड़ी और फिर उसके कांच से नीरज की गर्दन में घुसा दिया|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।