मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

हरिद्वार: दो साल की बच्ची की गला रेत कर हत्या, गन्ने के खेत में मिली लाश

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में दो साल की मासूम बच्ची का गला रेतकर हत्या कर दी गई। बच्ची का शव गन्ने के खेत में मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को मोबाइल फोन, दो नशे की…

हरिद्वार: दो साल की बच्ची की गला रेत कर हत्या, गन्ने के खेत में मिली लाश
हरिद्वार: दो साल की बच्ची की गला रेत कर हत्या, गन्ने के खेत में मिली लाश | फ़ोटो: TVL News

हरिद्वार:  उत्तराखंड के हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में दो साल की मासूम बच्ची का गला रेतकर हत्या कर दी गई। बच्ची का शव गन्ने के खेत में मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को मोबाइल फोन, दो नशे की गोलियां, खून से लथपथ एक टी-शर्ट, जूते बरामद हुए हैं। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुची है। 



घटना मंगलवार की दोपहर की बताई जा रही है। थाना क्षेत्र के खालाटीरा मार्ग पर किसान ने अपने गन्ने के खेत में बच्ची का शव देखा तो उसके होश उड़ गए। किसान ने राहगीरों को सूचना दी और भीड़ जुट गई। बच्ची के गले पर धारदार हथियार का निशान था। 



सूचना पर एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, सीओ सदर बहादुर सिंह चौहान और इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल घटनास्थल पहुंचे। घटना स्थल का मुआयना कर फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से बच्ची की शिनाख्त कराई। कई घंटों की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि घटनास्थल के आसपास एक व्यक्ति को देखा था।  



SP सिटी हरिद्वार स्वतंत्र कुमार  ने बताया,''2 साल की बच्ची का शव गन्ने के खेत में मिला है। प्रथम अनुमान है कि यह हत्या है। शव को पहचान के लिए रखा गया है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। एक संदिग्ध व्यक्ति भी नजर आया। आगे की जांच जारी है|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।