मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गाजियाबाद में मर्डर: क्लिनिक में घुसकर आयुर्वेदिक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, मोटरसाइकल से आए थे हमलावर

गाजियाबाद: गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र में शनिवार देर रात 40 वर्षीय आयुर्वेदिक डॉक्टर की क्लीनिक में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शनिवार (11 फरवरी 2023) की रात 11 बजे की है| मुरादनगर की आर्…

गाजियाबाद में मर्डर: क्लिनिक में घुसकर आयुर्वेदिक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, मोटरसाइकल से आए थे हमलावर
गाजियाबाद में मर्डर: क्लिनिक में घुसकर आयुर्वेदिक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या, मोटरसाइकल से आए थे हमलावर | फ़ोटो: TVL News

गाजियाबाद: गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र में शनिवार देर रात 40 वर्षीय आयुर्वेदिक डॉक्टर की क्लीनिक में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शनिवार (11 फरवरी 2023) की रात 11 बजे की है| मुरादनगर की आर्यनगर कालोनी में BUMS डॉ. शमशाद का घर है। नीचे क्लीनिक, जबकि ऊपर परिवार रहता है। 


शनिवार रात करीब 11 बजे आयुर्वेदिक डॉक्टर शमशाद क्लीनिक में बैठे थे। तभी अचानक हमलावर आए। डॉक्टर कुछ समझ पाते इससे पहले ही पिस्टल से फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग और परिजन पहुंचे। डॉक्टर को नजदीकी अस्पताल ले गए। जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया।


पुलिस के मुताबिक,0 11 फरवरी 2023 की रात्रि में थाना मुरादनगर क्षेत्र में शमशाद नामक व्यक्ति को गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई, तत्काल मौके पर पहुंचकर हॉस्पिटल भेजा गया, जहाँ उसकी मृत्यु हो गयी, पुलिस टीमों का गठन किया गया है। जल्द घटना का अनावरण कर अपराधियों को गिरफ्तार किया जायेगा।


DCP ग्रामीण रवि कुमार ने बताया कि,''मुरादनगर थाना में रात 11 बजे शमशाद नामक आयुर्वेदिक डॉक्टर को गोली मारने की सूचना मिली थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मृत्यु हो गई। पूछताछ में पता चला कि मोटरसाइकल से कुछ लोग आए और उन्हें गोली मारी। जांच जारी है|



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।